फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Many most wanted out of Jhajjar police custody

झज्जर: मोस्टवांटेड बने पुलिस के लिए सिर दर्द, पांच लाख तक के रखे हैं इनाम, फिर भी नहीं सुराग

Mon, 01 Nov 2021 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झज्जर
अमर उजाला ब्यूरो, झज्जर Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 01 Nov 2021 01:12 AM IST
सार

पुलिस के लिए 13 मोस्टवांटेड सिर दर्द बने हुए हैं, जो लंबे समय से पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करने के लिए पांच लाख रुपये तक के इनाम भी रखे हुए हैं। पुलिस की तरफ से इनकी सूची भी जारी कर दी गई है। पुलिस इनको गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। अब इस संबंध में दोबारा रणनीति तय की जा रही है।

विज्ञापन
Many most wanted out of Jhajjar police custody
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झज्जर जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए नवनियुक्त एसपी वसीम अकरम ने तीनों सीआईए यूनिटों के प्रभारियों व सीआईए में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की। लघु सचिवालय झज्जर में आयोजित बैठक के दौरान जिले में आपराधिक वारदात पर अंकुश लगाने व वांछित अपराधियों को पकड़ने के संबंध में गहनता से विचार किया गया। जिले के अति वांछित इनामी बदमाशों की धरपकड़ के संबंध में कड़े निर्देश दिए गए हैं। अति वांछित बदमाशों को पकड़ने के लिए 10 हजार से लेकर 5 लाख रुपये तक का इनाम रखा गया है। एसपी वसीम अकरम ने कहा कि इनाम घोषित होने के बाद मोस्टवांटेड बदमाशों को पकड़ने के लिए योजना बनाकर तत्परता से कार्रवाई अमल में लाई जाए। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-अच्छी खबर: रेल यात्रियों को मिलेगी राहत, अंबाला मंडल में 6 से 8 गुना घटेगी पार्किंग फीस 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मोस्टवांटेड के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना देने वाले व्यक्ति को इनाम की राशि दी जाएगी। व्यक्ति का नाम, पता व उसकी पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी। अति वांछित दोषियों को पकड़ने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा इनामी मोस्टवांटेड की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोषियों की तलाश

  • सबसे अधिक इनाम 5 लाख रुपये मैनपाल पर रखा गया है। अति वांछित मैनपाल उर्फ ढीला पुत्र भगवान सिंह निवासी बादली के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, आपराधिक षड्यंत्र व जेल अधिनियम के अनेक मामले दर्ज हैं।
  • सुरेंद्र उर्फ चीता पुत्र रामफल निवासी निर्जन जिला जींद, जिसे पकड़ने के लिए 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। अति वांछित सुरेंद्र हत्या, हत्या का प्रयास व लूटपाट के मामले में झज्जर पुलिस का अति वांछित है।
  • जगबीर उर्फ बच्ची पुत्र रामकिशन निवासी गांव इस्सरहेड़ी को पकड़ने के लिए 10 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। जगबीर हत्या के अलग-अलग मामलों में झज्जर पुलिस का अति वांछित है।
  • जितेंद्र पुत्र सतबीर निवासी ग्वालिसन को पकड़ने के लिए 10 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। उपरोक्त बदमाश अपहरण व धोखाधड़ी के मामले में झज्जर पुलिस का अति वांछित है।
  • रवि पुत्र शमशेर निवासी गांव घेवरा थाना कंझावला, दिल्ली को पकड़ने के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उपरोक्त बदमाश हत्या व आपराधिक षड्यंत्र के मामलों में झज्जर पुलिस का अति वांछित है।

ये भी पढ़ें-Petrol Diesel Price: हरियाणा में 106.62 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का भाव, 98.63 रुपये बिक रहा डीजल

इनकी भी तलाश

  • अजय पुत्र रामनिवास निवासी गांव आसौदा को पकड़ने के लिए 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उपरोक्त बदमाश लूटपाट, नशा तस्करी, आपराधिक धमकी, फिरौती मांगने, हत्या का प्रयास व चोरी इत्यादि के अनेक आपराधिक मामलों में झज्जर पुलिस का अति वांछित है।
  • शीशपाल उर्फ संतोष भारती पुत्र राजाराम निवासी दक्षिणी जिला बदायूं, यूपी हाल महंत भारती ग्रुप कपिल मुनि आश्रम, फतेहपुरी, झज्जर को पकड़ने के लिए 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। उपरोक्त आरोपी नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ व लूटपाट के मामले में झज्जर पुलिस का अति वांछित है।
  • दीपक उर्फ यूवी पुत्र विजय कुमार निवासी गांव दहकोरा, जिला झज्जर को पकड़ने के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उपरोक्त बदमाश हत्या, हत्या का प्रयास व आपराधिक षड्यंत्र इत्यादि अनेक आपराधिक मामलों में झज्जर पुलिस का अति वांछित है।
  • हिमांशु उर्फ भाऊ पुत्र कृष्ण उर्फ लाल निवासी गांव रिटोली, जिला रोहतक को पकड़ने के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उपरोक्त बदमाश हत्या, हत्या का प्रयास व आपराधिक षड्यंत्र इत्यादि अनेक आपराधिक मामलों में झज्जर पुलिस का अति वांछित है।

ये भी पढ़ें-सोनीपत में बड़ा हादसा: खेवड़ा गांव के पास 12वीं कक्षा के दो छात्रों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत

जल्द तेज होगी धरपकड़ की कार्रवाई

  • परमिंदर उर्फ चीमा पुत्र संजय निवासी गांव मातन को पकड़ने के लिए 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। उपरोक्त बदमाश हत्या व लूटपाट इत्यादि आपराधिक मामलों में झज्जर पुलिस का अति वांछित है।
  • साहिल उर्फ हंटर पुत्र शीश राम निवासी गांव दादरी तोए झज्जर को पकड़ने के लिए 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। उपरोक्त बदमाश विभिन्न थानों में दर्ज हत्या, लूटपाट व चोरी इत्यादि अनेक अपराधिक वारदातों में झज्जर पुलिस का अति वांछित है।
  • सुमित पुत्र अशोक निवासी गांव डीघल को पकड़ने के लिए 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। उपरोक्त बदमाश हत्या व हत्या के प्रयास के मामले में झज्जर पुलिस का अति वांछित है।
  • अनूप पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव चिनौत, जिला हिसार को पकड़ने के लिए 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। उपरोक्त आरोपी, पश्चिम बंगाल से किसान आंदोलन के समर्थन में बहादुरगढ़ आई एक युवती के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले में झज्जर पुलिस का अति वांछित है।

ये भी पढ़ें-हरियाणा दिवस विशेष: सीएम मनोहर लाल बोले-मिलकर रहेगा एसवाईएल का पानी, हर जिले में बनाएंगे मेडिकल कॉलेज

मोस्ट वांटेड इनामी बदमाशों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस की तरफ से गहनता से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। सीआईए के अतिरिक्त विभिन्न थानों की टीमें अति वांछित दोषियों को पकड़ने के लिए थाना स्तर पर गंभीरता से कार्यरत हैं। फिर भी उपरोक्त दोषियों को पकड़ने के लिए आमजन का सहयोग अपेक्षित है। कोई भी व्यक्ति उपरोक्त बदमाशों में से किसी के संबंध में किसी भी समय कोई भी सूचना स्थानीय पुलिस को दे सकता है। सूचना देने वाले शख्स की पहचान गुप्त रखी जाएगी। 
-वसीम अकरम, एसपी, झज्जर  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed