फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana: Patwaris demonstrated against suspension of Patwari

Haryana: पटवारी को निलंबित करने के विरोध में पटवारियों ने किया प्रदर्शन, निलंबन रद्द करने की मांग

Mon, 04 Mar 2024 06:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 04 Mar 2024 06:48 PM IST
सार

डीसी से निलंबन रद्द करने की मांग की है। पटवारियों को आश्वासन मिला है।

विज्ञापन
Haryana: Patwaris demonstrated against suspension of Patwari
पटवारी को निलंबित करने के विरोध में पटवारियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ से साल्हावास तबादला किए गए पटवारी को उपायुक्त ने निलंबित कर दिया। इसके विरोध में सोमवार को जिले के पटवारियों ने यूनियन के बैनर तले लघु सचिवालय में विरोध प्रदर्शन किया और डीसी को ज्ञापन देकर पटवारी को बहाल करने की मांग की। डीसी ने बहाल करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जिला प्रधान मनीष यादव ने बताया कि 29 फरवरी को बहादुरगढ़ के पटवारी संजय का तबादला साल्हावास किया गया था। एक मार्च को उसकी बहादुरगढ़ कोर्ट में पेशी थी, जिसके चलते वह अगले दिन ज्वाइन नहीं कर सका और शाम को डीसी ने पटवारी संजय को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बिल्कुल गलत किया गया है, क्योंकि पटवारी कोर्ट में पेशी के कारण ज्वाइन नहीं कर सका था। उन्होंने कहा कि दी रेवेन्यू पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन मांग करती है कि पटवारी को तुरंत बहाल किया जाए अन्यथा यूनियन हड़ताल करने पर मजबूर होगी। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। सुक्रमपाल पटवारी व संजय परवारी का तबादला यथा तहसीलों में किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed