फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana needs good schools and hospitals: Dr. Sushil Gupta

हरियाणा को अच्छे स्कूल और अस्पताल चाहिए: डॉ. सुशील गुप्ता

Thu, 18 Jul 2024 06:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 18 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Haryana needs good schools and hospitals: Dr. Sushil Gupta
बेरी/झज्जर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा को अच्छे स्कूल और अच्छे अस्पताल चाहिए। दिल्ली और पंजाब की तरह 24 घंटे व मुफ्त बिजली पानी चाहिए।
विज्ञापन

वह बेरी विधानसभा के गांव एमपी माजरा में बदलाव जनसंवाद सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने जो फैमिली आईडी का चक्कर चला रखा है, उसमें सवा बीघा जमीन के किसान को सरकारी अधिकारी दिखाया गया है। इससे किसान की सभी सुविधाएं बंद हो गई हैं। फैमिली आईडी को ठीक करवाने के लिए हजारों रुपये मांगे जा रहे हैं। इससे किसान को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैं मुख्यमंत्री नायब सिंह से अपील करता हूं कि वो किसान की मदद करें और फैमिली आईडी के नाम पर भ्रष्टाचार बंद करें। युवाओं को रोजगार चाहिए। किसानों की हालत और कानून व्यवस्था को सुधारने वाले काम चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार और अपराध मुक्त प्रदेश के लिए हरियाणा में अरविंद केजरीवाल चाहिए, क्योंकि ये काम अरविंद केजरीवाल को ही करने आते हैं। इसलिए इस बार विधानसभा चुनाव में झाड़ू चलेगी, क्योंकि अब हरियाणा की जनता प्रदेश के लाल अरविंद केजरीवाल को चाहते हैं। बीजेपी ने चेहरा बदला है जनता सरकार बदलेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी 90 सीटों के हर बूथ पर मजबूत तैयारी कर रही है। बदलाव जनसंवाद यात्रा के तहत आम आदमी पार्टी 6 हजार से ज्यादा गांव और वार्ड तक पहुंच चुकी है और अगले एक सप्ताह में हर बूथ पर पहुंच जाएंगे। आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली और पंजाब में किए काम प्रदेश के लोगों को बताए जा रहे हैं और जनता की समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed