फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana: MP Arvind Sharma said- Modi-Manohar government is giving honestly jobs to the youth

Haryana: सांसद अरविंद शर्मा बोले- मोदी-मनोहर सरकार युवाओं को ईमानदारी से नौकरी दे रही, कांग्रेस बहका रही

Tue, 09 Jan 2024 08:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 09 Jan 2024 08:02 PM IST
सार

सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस फिर पर्ची और खर्ची की बात कहकर युवाओं को बहकाने का काम कर रही है। सांसद पत्रकारों से रूबरू हुए। 

विज्ञापन
Haryana: MP Arvind Sharma said- Modi-Manohar government is giving honestly jobs to the youth
रोहतक लोकसभा से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रोहतक लोकसभा से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने झज्जर में कहा कि कांग्रेस केवल भ्रष्टाचार व परिवारवाद के अलावा कुछ नहीं कर सकती। जनता को सब कुछ पता है। अब मोदी व मनोहर सरकार में युवाओं को ईमानदारी से नौकरी मिल रही है और वह फिर पर्ची व खर्ची सिस्टम शुरू करने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रोहतक के सम्मेलन में कांग्रेसियों ने पर्ची व खर्ची सिस्टम लाने की बात कही और युवाओं को बहकाने का काम किया है। युवा आज भाजपा के साथ खडे़ हैं। भाजपा सरकार मजबूती के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम छींटाकशी और कमियां निकालना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए वह विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर ऐसा बोल रहे हैं। यात्रा के जरिये लोगों को घर के सामने उनकी सेवाओं का लाभ मिल रहा है। बुजुर्गों के लिए यह यात्रा वरदान साबित हो रही है। यह बड़ा प्रोग्राम है। विपक्ष को इस बारे में बोलना नहीं चाहिए। पटवारी की हड़ताल पर उन्होंने कहा कि सरकार ने किसी केखिलाफ वादाखिलाफी नहीं की है। 

रणदीप सुरजेवाला के बयान पर उन्होंने कहा कि सभी विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी के कार्यकर्ता राज में शामिल हैं। राजस्थान में भाजपा प्रत्याशी की हार पर उन्होंने कहा कि हर वोटर, इलाके का अपना मिजाज होता है। प्रजातंत्र यही है। प्रजातंत्र में सबको आजादी है।


इसलिए हार-जीत लगी रहती है, लेकिन मोदी सरकार के राज में हर किसी को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2030 तक भारत तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगी। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भी कांग्रेस ने घर-घर जाने का अभियान शुरू किया था, लेकिन न तो केंद्र और न ही राज्य में सरकार रही। 

केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर हुई चर्चा
बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओें पर चर्चा हुई है। समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए। चर्चा के जरिये समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन और ज्यादा मजबूती के साथ समस्याओं को दूर करने का काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed