फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana: Jhajjar's daughter golfer Diksha Dagar gets Arjun Award

Haryana: झज्जर की बेटी गोल्फर दीक्षा डागर को मिला अर्जुन अवॉर्ड, गांव में होगा सम्मान समारोह

Tue, 09 Jan 2024 07:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 09 Jan 2024 07:19 PM IST
सार

छप्पार गांव में ग्रामीण व परिवार की तरफ से कार्यक्रम होगा। दीक्षा बोली कि ओलंपिक में मेडल का सपना है।

विज्ञापन
Haryana: Jhajjar's daughter golfer Diksha Dagar gets Arjun Award
दीक्षा डागर को मिला अर्जुन अवॉर्ड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर के गांव छप्पार की बेटी गोल्फर दीक्षा डागर को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया है। नई दिल्ली में मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीक्षा को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। दीक्षा डागर को मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने भी सोशल मीडिया पर बधाई दी है। दीक्षा डागर बाएं हाथ की गोल्फर हैं। मंगलवार को अवॉर्ड पाकर दीक्षा काफी उत्साहित दिखी।

विज्ञापन


अपने परिवार के साथ अवॉर्ड लेने के लिए पहुंची थी। उसने इसके लिए अपने कोच, परिवार, भारतीय गोल्फ संघ, डब्ल्यूजीएआई, भारतीय खेल प्राधिकरण का आभार जताया है। दीक्षा ने कहा कि इस तरह के पुरस्कार मिलने से हौसला बढ़ता है और अच्छा करने का दबाव भी बनता है। उन्होंने बताया कि साल 2023 उसके लिए काफी अच्छा रहा है।
विज्ञापन


वह ओलंपिक के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। दीक्षा ने बताया कि इस साल फरवरी में यूरोपियन टूर्नामेंट से खेल की शुरुआत करेंगी। यह खेल केन्या में होंगे। उसके बाद पूरा साल व्यस्त रहेंगी। दीक्षा के पिता नरेंद्र डागर, मां सुनीता डागर सहित पूरे परिवार ने खुशी जताई है और कहा कि बेटी को इस अवॉर्ड से प्ररेणा मिलेगी और भी बेहतर खेलेगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को छप्पार गांव में बेटी दीक्षा डागर का सम्मान समारोह होगा। इसमें ग्रामीणों की तरफ से उसे सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह साल की उम्र से खेल रहीं गोल्फ

दीक्षा 6 साल की उम्र से ही गोल्फ खेल रही हैं। वह सुनने में अक्षम हैं, लेकिन अपनी प्रतिभा की गूंज से उन्होंने देश का मान बढ़ाया है। दीक्षा डागर भारत की प्रतिष्ठित महिला गोल्फरों की विशिष्ट श्रेणी में हैं। पिता नरेंद्र डागर ने बताया कि 12 साल की उम्र में ही दीक्षा ने नेशनल खेल लिया था। 2015 में उन्होंने पहली बार भारत का प्रतिनिधित्व किया। जब वह 18 साल की थीं तब उन्होंने साउथ अफ्रीकन ओपन का खिताब अपने नाम किया। 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भी उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। 2023 में दीक्षा ने अभी तक 22 देशों में आयोजित 29 प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed