{"_id":"65d2374928a6af4d52042ef2","slug":"haryana-is-lagging-behind-in-industry-due-to-wrong-policies-of-the-government-garg-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108031-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की गलत नीतियों से उद्योग में पिछड़ा हरियाणा : गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की गलत नीतियों से उद्योग में पिछड़ा हरियाणा : गर्ग
Sun, 18 Feb 2024 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 18 Feb 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद व्यापारी नेता बजरंग दास गर्ग व अन्य व्यापारी।
झज्जर। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने झज्जर अनाज मंडी में व्यापारियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण हरियाणा में उद्योग और व्यापार पिछड़ता जा रहा है।
व्यापारियों ने बिजली, जीएसटी आदि कई समस्याएं उनके समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि अपने साढ़े नौ साल के कार्यकाल में व्यापारी व आम जनता पर नए-नए टैक्स लगाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाला है। पूरे विश्व में जीएसटी की दरें भारत देश में सबसे ज्यादा हैं इसी वजह से महंगाई बढ़ती जा रही है। केंद्र सरकार महंगाई बढ़ोतरी की दरों के आंकड़े 6 प्रतिशत बता रही है जो गलत आंकड़ा है। हरियाणा सरकार ने सब्जी व फलों पर मार्केट फीस व एचआरडीएफ लगाकर किसान व आढ़तियों को तंग कर रही है जो उचित नहीं है। इस अवसर पर अनाज मंडी प्रधान हरिंदर सिलना, मंडी पूर्व प्रधान चांद पहलवान, पूर्व प्रधान नरेंद्र धनखड़, पूर्व प्रधान भगवान नंबरदार, वीरेंद्र दारोगा, पूर्व प्रधान सतबीर मल्हान, उप प्रधान सोहन धनखड़, अनिल अग्रवाल, अशोक यादव, राजपाल गुज़र, बलदेव अलाहवत, प्रदेश महासचिव रमेश खुराना रोहतक, हिसार जिला प्रधान पवन गर्ग मौजूद रहे।
सुभाष बने झज्जर मंडल के अध्यक्ष
प्रांतीय गर्ग ने समाजसेवी सुभाष गुर्जर को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल झज्जर जिला का प्रधान बनाया। इस अवसर पर अनाज मंडी एसोसिएशन की तरफ से प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग व जिला प्रधान सुभाष गुर्जर को पगड़ी पहनकर व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने कहा कि मुझे जो व्यापार मंडल झज्जर जिला प्रधान की जिम्मेदारी सौंप गई है, वह उसमें कभी कोई कमी नहीं आने देंगे और व्यापारियों की समस्याओं को हल करवाने का मेरा पूरा प्रयास रहेगा।