फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana: Abhay will meet OP Chautala on 6th and declare candidate for Lok Sabha

Haryana: अभय छह को OP चौटाला से मुलाकात कर घोषित करेंगे प्रत्याशी, रोहतक से राठी के परिवार को टिकट का प्रस्ताव

Tue, 02 Apr 2024 08:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 02 Apr 2024 08:37 PM IST
सार

अभय चौटाला ने नफे सिंह हत्याकांड के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर बहादुरगढ़ और झज्जर बंद करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Haryana: Abhay will meet OP Chautala on 6th and declare candidate for Lok Sabha
दिल्ली रोड स्थित एक निजी वाटिका में पत्रकारों से बातचीत करते इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से 6 अप्रैल को मुलाकात के बाद इनेलो चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही नफे सिंह राठी के हत्यारे और उनकी हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले साजिशकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया तो वह पहले बहादुरगढ़ को बंद करेंगे और उसके बाद झज्जर को भी बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद डीसी व डीसीपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन


अभय चौटाला मंगलवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को उनकी और इनेलो के कई अन्य नेताओं की मुलाकात ओमप्रकाश चौटाला से होगी और उसके प्रत्याशी घोषित होंगे।
विज्ञापन


अभय चौटाला ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। जननायक जनता पार्टी से जुड़े एक सवाल पर अभय चौटाला भड़क गए। उन्होंने कहा कि मैं उनका नाम भी नहीं सुनना चाहता। चौटाला ने कहा कि इनेलो ने हमेशा समर्पित कार्यकर्ताओं को अहमियत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्दलीय विधायक एवं प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के भाजपा में शामिल होने और इस्तीफा स्वीकार नहीं करने पर भी अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है।

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रहे स्व. नफे सिंह राठी के परिजनों ने भी अभय चौटाला से मुलाकात की। इसके बाद अभय चौटाला ने पुलिस प्रशासन को नफे सिंह राठी हत्याकांड को अंजाम देने वाले साजिशकर्ताओं को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।


नफे सिंह के परिवार को टिकट देने का मिला प्रस्ताव
अभय चौटाला ने कहा कि झज्जर और रोहतक पार्टी इकाई ने प्रस्ताव पास करके दिया है कि रोहतक लोकसभा सीट से पार्टी का टिकट स्व. नफे सिंह राठी के परिवार को दिया जाए। कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए प्रस्ताव को इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के सामने रखा जाएगा। आखिरी फैसला वह करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed