{"_id":"65a16e0cc90760c9780ba789","slug":"hanni-goriya-won-gold-in-javelin-throw-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-7137-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हन्नी गोरिया ने भाला फेंक में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हन्नी गोरिया ने भाला फेंक में जीता गोल्ड
Fri, 12 Jan 2024 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 12 Jan 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव गोरिया निवासी हन्नी गोरिया पुत्र सुरेंद्र बंटी नंबरदार ने गोवा में आयोजित 37 वी नेशनल खेल प्रतियोगिता में शुक्रवार को स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। गौरतलब हो की हन्नी गोरिया एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं और डिस्कस थ्रो में भी स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं। गोवा में आयोजित हुई प्रतियोगिता में उन्होंने 51 मीटर भाला फेंक कर रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। वे रोहतक में और सुनील फोगाट के पास प्रशिक्षण ले रहे हैं और खेलों में निरंतर रिकॉर्ड बनाते हुए पदक प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन