{"_id":"622271a1a07c523e78492174","slug":"handicrafts-exhibition-begins-artisans-from-16-states-arrive-bahadurgarh-news-rtk6401902170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तशिल्प प्रदर्शनी शुरू, 16 राज्यों के शिल्पी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तशिल्प प्रदर्शनी शुरू, 16 राज्यों के शिल्पी पहुंचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। शहर के रेलवे रोड स्थित देवकर्ण धर्मशाला में 10 दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट मेला व हस्तशिल्प प्रदर्शनी शुक्रवार को शुरू हो गई। इसमें 16 राज्यों के 40 से अधिक प्रसिद्ध शिल्पी भाग ले रहे हैं।
प्रदर्शनी का आयोजन प्राचीन कारीगर एसोसिएशन और रूरल एंड अर्बन डेवलपमेंट फाउंडेशन ने नाबार्ड के सहयोग से किया है। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर नाबार्ड के एजीएम विजय राणा के अलावा नगर परिषद के एमई अमन राठी, आयोजकों समेत देश के विभिन्न राज्यों से आए शिल्पकार मौजूद रहे। प्रदर्शनी 13 मार्च तक चलेगी। एसडीएम, नाबार्ड एजीएम विजय राणा के अलावा अन्य अतिथियों का उद्घाटन समारोह में पहुंचने पर राष्ट्रपति अवॉर्डी शिल्पी महाबीर प्रसाद बौंदवाल, शिल्पगुरु व नेशनल अवॉर्डी राजेंद्र प्रसाद बोंदवाल, डॉ. राजेंद्र जांगड़ा, सत्यपाल वत्स, नेशनल अवॉर्डी चंद्रकांत, एनएनसी प्राप्त सूर्यकांत व स्टेट अवार्डी नीरज कुमार ने सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में कला के प्रदर्शन के साथ ही युवाओं को विभिन्न शिल्प कलाओं की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। आम जनता के लिए मेले का समय सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक रहेगा। हस्तशिल्प प्रदर्शनी में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, जम्मू एंड कश्मीर, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश समेत अनेक सूबों से नेशनल व स्टेट अवार्डी शिल्पकार, बुनकर व अन्य कलाकार भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा।