{"_id":"66ec952dfc7d9979490e390f","slug":"hakenvi-received-the-prestigious-ida-award-bahadurgarh-news-c-203-1-sroh1011-112203-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हकेंवि को मिला प्रतिष्ठित आईडीए अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हकेंवि को मिला प्रतिष्ठित आईडीए अवॉर्ड
Fri, 20 Sep 2024 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 20 Sep 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी प्रभाव के लिए इंडिया डिडैक्टिक्स एसोसिएशन पुरस्कार प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय को यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित डीआईडीएसी इंडिया 2024 भारत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रयासों और अभिनव दृष्टिकोण के लिए प्रदान किया गया है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को यह सम्मान मालदीव के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री अहमद शफीउ द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता एवं आश्वासन प्रकोष्ठ के उप निदेशक प्रो. सुरेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। डीआईडीएसी इंडिया के पुरस्कार शिक्षा और कौशल क्षेत्र में उत्कृष्टता को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं।
प्रमाण है कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, प्रगतिशीलता, उच्च शिक्षा और समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है। यह पुरस्कार गतिशील शिक्षण वातावरण, अत्याधुनिक शोध को बढ़ावा देने और उच्च शिक्षा में समावेशिता और नवाचार की संस्कृति के प्रसार के लिए विश्वविद्यालय के प्रयासों का परिचायक है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.टंकेश्वर ने कहा, डीआईडीएसी इंडिया में उच्च शिक्षा में प्रतिष्ठित परिवर्तनकारी प्रभाव पुरस्कार से सम्मानित होना विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। समर्पित संकाय निरंतर नवोन्मेषी शोधकर्ता व विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के निर्माण की ओर अग्रसर है
विश्वविद्यालय की सम कुलपति प्रो. सुषमा यादव ने कहा कि डी आई डी एसी इंडिया के महत्वपूर्ण आयोजन में इस तरह की सम्मान प्राप्त करना बेहद सम्मान का विषय है। आंतरिक गुणवत्ता एवं आश्वासन प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी प्रभाव के लिए पुरस्कार एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने इस सफलता के अवसर पर कहा कि यह उपलब्धि हकेंवि के प्रत्येक सदस्य के लिए एक सामूहिक सफलता है, प्रत्येक संकाय सदस्य, प्रशासनिक कर्मचारियों और छात्रों को उनके अटूट समर्पण के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।