फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Gunga Pahlwan harvested mustard, Bhim Awardee reached his native village; ate food while sitting in field

Jhajjar: गूंगा पहलवान ने की सरसों की कटाई, अपने पैतृक गांव पहुंचे भीम अवॉर्डी; खेत में बैठकर खाया खाना

Sat, 23 Mar 2024 06:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 23 Mar 2024 06:41 PM IST
सार

हरियाणा के गूंगा पहलवान ने पैतृक पहुंचकर सरसों की कटाई की। इस दौरान परिजनों के साथ बैठकर दोपहर का भोजन खेत में ही खाया। ग्रामीणों का कहना है कि वीरेंद्र सिंह भले ही सेलिब्रिटी बन गए हैं, लेकिन आज भी अपनी मिट्टी से जुड़ा हुए हैं।
 

विज्ञापन
Gunga Pahlwan harvested mustard, Bhim Awardee reached his native village; ate food while sitting in field
गूंगा पहलवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीम अवार्डी व अर्जुन अवार्डी वीरेंद्र उर्फ गूंगा पहलवान रविवार को अपने पैतृक गांव सासरौली पहुंचे। उन्होंने सरसों की कटाई भी की। पैरा ओलंपिक में तीन बार स्वर्ण पदक विजेता व दो बार कांस्य पदक विजेता रहे वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान को दिन भर खेतों में सरसों के कटाई करते हुए देखकर लोग दंग रह गए।

विज्ञापन


उन्होंने आसपास काम कर रहे किसानों से इशारों में बातचीत की ओर उनका हाल-चाल जाना। परिजनों के साथ बैठकर दोपहर का भोजन खेत में ही खाया। इस दौरान उनके चेहरे पर प्रसन्नता साफ दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन


वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान जब कभी भी अपने पैतृक गांव आते हैं तो वे अपने खेतों में काम करना नहीं भूलते। वे समय मिलते ही खेतों में जाते हैं और अपने खेतों की देखभाल करते हैं। फसल की कटाई के समय वे परिजनों के साथ मिलकर फसल कटाई में उनका सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि वीरेंद्र सिंह भले ही सेलिब्रिटी बन गए हैं, लेकिन आज भी अपनी मिट्टी से जुड़ा हुए हैं। वे अपने पैतृक गांव में आकर लोगों के साथ खुशियां मनाना नहीं भूलते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed