फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Gunga Pahalwan posted on X: This time my voice will definitely reach the Prime Minister for Khel Ratna

गुंगा पहलवान ने X पर किया पोस्ट: खेल रत्न के लिए इस बार मेरी आवाज प्रधानमंत्री तक जरूर जाएगी, वीडियो किया शेयर

Wed, 25 Dec 2024 12:10 PM IST
नवीन दलाल नरेश दहिया, साल्हावास (झज्जर)
नरेश दहिया, साल्हावास (झज्जर) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 25 Dec 2024 12:10 PM IST
सार

वीरेंद्र सिंह उर्फ गुंगा पहलवान वर्ष 2025 में जर्मनी के टोक्यो में आयोजित होने वाले डेफ ओलंपिक की तैयारी के लिए जुटे हुए हैं। वह डेफ ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं।

विज्ञापन
Gunga Pahalwan posted on X: This time my voice will definitely reach the Prime Minister for Khel Ratna
पहलवान वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर के सासरौली निवासी पहलवान वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान ने वर्ष 2022 में डेफ ओलंपिक में पदक जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के समय बनाई गई। वीडियो एक्स पर पोस्ट डालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खेल रत्न दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान ने एक्स पर पोस्ट डालकर वीडियो के माध्यम से अपनी बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाते हुए लिखा है कि इस बार मेरी आवाज जरूर भारत के प्रधानमंत्री तक जाएगी। उन्होंने कमेटी पर तिरस्कार का आरोप लगाते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री जी ने सम्मान में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन कमेटी ने तिरस्कार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने आगे लिखा कि मैं वर्ष 2017 से खेल रतन का आवेदन कर रहा हूं, लेकिन हर बार नाम काट दिया जाता हैं।
विज्ञापन


लगातार कमेटी द्वारा उन्हें अनदेखा करने पर उनकी पीड़ा फुट पड़ी और उन्होंने एक्स पर पोस्ट डालकर उन्हें खेल रत्न दिए जाने की मांग की। वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान डेफ ओलंपिक में तीन बार डेफ ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता व दो बार कांस्य पदक विजेता रहे हैं। उन्होंने 10 वर्ष की आयु में कुश्ती खेलना शुरू किया था। गूंगा पहलवान की उपलब्धियां को देखते हुए भीम अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बार डेफ ओलंपिक में जीत चुके पदक
साल 2002 में उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। वर्ल्ड कैडेट रेसलिंग चैंपियनशिप 2002 के नेशनल में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। 2005 में ऑस्ट्रेलिया में हुए मूक बधिर ओलंपिक में स्वर्ण पदक, चीन में वर्ष 2009 में कांस्य पदक, बुल्गारिया के सोफिया में 2013 में स्वर्ण पदक, वर्ष 2017 में तुर्की में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भी कई पदक जीत चुके हैं। मई 2022 में ब्राजील में आयोजित डेफ ओलंपिक में उन्होंने कांस्य पदक प्राप्त करके देश को गौरवान्वित किया।



2025 में छठे डेफ ओलंपिक में की कर रहे हैं तैयारी
वीरेंद्र सिंह उर्फ गुंगा पहलवान वर्ष 2025 में जर्मनी के टोक्यो में आयोजित होने वाले डेफ ओलंपिक की तैयारी के लिए जुटे हुए हैं। वह डेफ ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक्स पर पोस्ट डालते हुए प्रधानमंत्री को लिखा था कि मेहनत उनकी और आशीर्वाद आपका। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से भी मिलकर आशीर्वाद लिया था। वीरेंद्र सिंह गूंगा पहलवान ने अपने कैरियर के छठे डेफ ओलंपिक की तैयारी में जुटे हैं, वे सरकार को भी स्वर्ण पदक दिलाने का भरोसा दिला चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed