फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   grain market

बारिश में भीगा गेहूं, सड़ रहा गरीबों का निवाला

Sun, 31 May 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
grain market
झज्जर की अनाज मंडी में बारिश में भीगने से सड़ा गेहूं। - फोटो : Jhjhar
पिछले 3 दिन से मौसम में आए परिवर्तन के बाद बारिश होने के कारण अनाज मंडी में गेहूं सड़ने लगा है। जिसके कारण अनाज मंडी में बदबू आ रही है। सड़े हुए गेहूं को ही कट्टों में भरा जा रहा है। अनाज मंडी में बारिश के कारण पानी की निकासी न होने की वजह से खुले आसमान के नीचे पड़े गेहूं के ढेर भीग गए हैं। ऊपर से गेहूं को ढकने के बाद उसके नीचे से पानी निकलने की वजह से गेहूं सड़ उठा है। अच्छे गेहूं में सड़े हुए गेहूं को मिलाकर कट्टों में भरा जा रहा है और जो गेहूं बिल्कुल गलत चुका है उसको डंपरों में भरकर बाहर भी फेंका जा रहा है। लगभग आढ़तियों को 50 से डेढ़ सौ क्विंटल तक गेहूं का नुकसान हुआ है और आढ़तियों का आरोप है कि ट्रांसपोर्टर की तरफ से अनाज समय पर उठाने न कारण बारिश में भीगने से यह स्थिति बनी है। बार-बार ट्रांसपोर्टर को कहा जा चुका है लेकिन उसके बावजूद भी गाड़ियां नहीं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं मातनहेल अनाज मंडी के एक आढ़ती का कहना है कि उसकी करीब 1000 क्विंटल सरसों भीग गई है समय पर ट्रांसपोर्ट की तरफ से गाड़ी देने की वजह से उसकी सरसों का उठान नहीं हो पाया। पहले सरसों की गई थी दोबारा जब उसको सुखाया गया तो फिर से बारिश आ गई। बारिश आने की वजह से सरसों खराब हो गई है और इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों, खरीद एजेंसी को वकील के माध्यम से नोटिस भी दिया गया है। डीसी को भी इस बारे में शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन

समय पर अनाज का उठान न होने से आढ़तियों को नुकसान होता है। अनाज को आढ़ती ऊपर से तो ढक देगा लेकिन नीचे से पानी निकलेगा तो आढ़ती क्या कर सकता है। मंडी में व्यवस्था सुचारु हो तो समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चांद सिंह पहलवान, प्रधान आढ़ती एसोसिएशन, अनाज मंडी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed