फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Government should withdraw the increased rates of domestic electricity: Deependra Hooda

घरेलू बिजली के बढ़े रेट वापस ले सरकार : दीपेंद्र हुड्डा

Sun, 03 Apr 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Government should withdraw the increased rates of domestic electricity: Deependra Hooda
झज्जर। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आसमान छूते दामों से त्राहि-त्राहि कर रही जनता को हरियाणा की बीजेपी-जेजेपी सरकार ने बिजली के दाम बढ़ाकर महंगाई का एक और झटका दे दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल, रसोई, गैस, सीएनजी, पीएनजी, खाने-पीने की वस्तुओं यहां तक कि टोल भी महंगा होता जा रहा है। हर रोज सुबह होते ही महंगाई की मार आम गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रही है। हरियाणा में बिजली के रेट बढ़ने से करीब 50 लाख परिवार प्रभावित होंगे। हुड्डा ने मांग की है कि सरकार हरियाणा में बिजली के बढ़े दामों को वापस ले। अन्यथा प्रदेश की जनता अब सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएगी।
विज्ञापन

सांसद हुड्डा शनिवार को झज्जर के गांव भदानी में सूरत सिंह पहलवान, शिवदान सिंह पहलवान एवं मनो देवी की मूर्ति स्थापना एवं भंडारा कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इसके बाद वे गांव बिरधाना में ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने किसान-मजदूर सहित आम गरीब व माध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। 12 दिनों में पेट्रोल-डीजल में अब तक 7 रुपये 20 पैसे की वृद्धि हो चुकी है। आज भी सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। आज हुई मूल्य वृद्धि के बाद गुरुग्राम में सीएनजी अब 69.17 रुपये किलो मिलेगी। सीएनजी के भाव भी बढ़ने से सबसे बुरा हाल सीएनजी इस्तेमाल करने वालों का हो गया है। इस दौरान विधायक गीता भुक्कल व बादली के विधायक कुलदीप वत्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed