{"_id":"5ff8b8ec8ebc3e32ee292fb9","slug":"government-should-immediately-cancel-all-three-laws-on-demand-of-farmers-msp-should-be-given-to-farmers-hooda-jhjhar-news-rtk590015927","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार फौरन रद्द करे तीनों कानून, दी जाए एमएसपी की गारंटी : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार फौरन रद्द करे तीनों कानून, दी जाए एमएसपी की गारंटी : हुड्डा
विज्ञापन
पत्रकारों को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। किसानों की मांग मानते हुए सरकार को फौरन तीनों कृषि क़ानून रद्द करने चाहिए और उन्हें एमएसपी की गांरटी देनी चाहिए। ये मांग की है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने। हुड्डा ने कहा कि अन्नदाता की बात मानना सरकार की जिम्मेदारी है। हमने भी सरकार में रहते हुए किसान हित को हमेशा प्राथमिकता दी। हमारी सरकार के समय किसानों को उनकी फसलों कपास, धान, गेहूं, गन्ना, पोपुलर आदि के उचित दाम मिले। इसलिए हमारी सरकार के दौरान प्रदेश में कोई किसान आंदोलन नहीं हुआ। हुड्डा ने एलान किया कि मौजूदा सरकार अगर किसानों की मांग नहीं मानती है तो कांग्रेस सरकार बनने पर ये काम किया जाएगा।
फसल बेशक किसान अकेला बोता है लेकिन खाता पूरा देश
हुड्डा शुक्रवार को झज्जर में पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक गीता भुक्कल के निवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि नए क़ानून किसानों की बजाय कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं। इन कानूनों से किसानों को नुकसान होगा, इसीलिए किसान इसका विरोध कर रहे हैं। वो किसानों की मांगों का पूर्ण समर्थन करते हैं। और पहले दिन से इस लड़ाई में उसके साथ खड़े हैं। क्योंकि, किसान की दिक्कत पूरे देश की सांझा दिक्कत है। फसल बेशक किसान अकेला बोता है, लेकिन उसे खाता पूरा देश है। मौजूदा सरकार किसान और नौजवान, दोनों की अनदेखी कर रही है। आज किसान खुले आसमान के नीचे सर्दी के थपेड़े झेल रहा है और नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहा है।
प्रदेश का हर तीसरा आदमी बेरोजगार
हुड्डा ने सीएमआईई की ओर से जारी की गई दिसंबर माह की ताजा रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश एकबार फिर बेरोजगारी में टॉप पर रहा है। अबकी बार बेरोजगारी दर 32.5 प्रतिशत आंकी गई है। इसका मतलब हुआ कि प्रदेश में हर तीसरा आदमी बेरोजगार है। हरियाणा की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से भी चार गुना ज्यादा है। हुड्डा ने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि सरकार रोजगार देने की बजाए छीनने में लगी है। हुड्डा ने नौकरी से निकाले गए पीटीआई, ड्राइंग टीचर्स और ग्रुप डी कर्मचारियों को फिर से नौकरी पर रखने की मांग की।
विज्ञापन
शहीद नायब सूबेदार रविंद्र जाखड़ को दी श्रद्धांजलि
पत्रकार वार्ता से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा गांव साल्हावास में शहीद नायब सूबेदार रविंद्र के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शहीद रविंद्र को श्रद्धासुमन अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक गीता भुक्कल, एसीपी राजबीर जाखड़, नरेश हसनपुर, यादव सभा के प्रधान विरेंद्र दरोगा, राव नाहरसिंह, उमेद सिंह, देवेंद्र यादव, सुभाष गुज्जर, पुनिता कादयान, एडवोकेट विकास यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।