फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Government effigies burnt at many places against the incident of Lakhimpur

लखीमपुर की घटना के खिलाफ कई जगह फूंके भाजपा सरकार के पुतले

Tue, 05 Oct 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Government effigies burnt at many places against the incident of Lakhimpur
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई घटना के खिलाफ टीकरी बार्डर पर आंदोलनकारी किसानों ने रोष व्यक्त किया। किसानों के पड़ाव में कई जगह यूपी व केंद्र की भाजपा सरकार और भड़काऊ बयानबाजी करने के आरोप में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पुतले फूंके गए। किसानों की दोनों प्रमुख सभाओं में किसान नेताओं को चेतावनी के साथ कोसा।
विज्ञापन

टीकरी बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की सभा में दो मिनट का मौन रख किसानों ने लखीमपुर में हुई किसानों की मौत पर शोक व्यक्त किया। किसान नेताओं ने कहा कि भाजपा की हरकतों से किसान आंदोलन कमजोर होने के बजाय ज्यादा मजबूत हो रहा है। भाजपा सरकार बाज नहीं आई तो इसके कड़े परिणाम भुगतने होंगे। किसानों को संबोधित करने वालों में जसबीर कौर नट, मास्टर बूटा सिंह, सुखचैन सिंह रत्ताखेड़ा, बलकरण सिंह बराड़, कुलवंत सिंह मौलवी वाला व जियालाल हरियाणा भी शामिल थे। किसानों ने यूपी सरकार के सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के सीएम मनोहर लाल का पुतला फूंका।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन कादियां के नेता मास्टर बूटा सिंह ने यूपी और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों को किसानों पर अत्याचार नहीं करने की चेतावनी दी। कुल हिंद किसान सभा पंजाब के कुलवंत सिंह मौलवी वाला ने कहा कि यूपी में किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर बीजेपी नेताओं ने शर्मनाक हरकत की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ऐसी हरकतों से आंदोलन में किसानों का हौसला बढ़ रहा है। मेजर सिंह बठिंडा ने कहा कि इस घटना से हरियाणा, पंजाब, यूपी व राजस्थान के किसानों की बॉर्डरों पर एकता बढ़ रही है। किसानों ने यह सोचकर आंदोलन शुरू किया था कि हम अपनी जमीन को बचाएंगे और इस आंदोलन को जीतकर जाएंगे। अब भी हम यही सोचकर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल हिंद किसान सभा पंजाब के बलकरण सिंह बराड़ ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे के को हत्या के आरोप में गिरफ्तार करने की मांग की। बीकेयू पंजाब के काका सिंह बराड़ ने कहा कि यूपी में किसानों के पर जो घटना घटी है ऐसी घटना मुगल सरकार में होती थी या अंग्रेजों के राज में होती थी। दर्शन सिंह झालावाली तलवंडी पंजाब और लखविंदर सिंह पीर मोहम्मद भारतीय किसान यूनियन पंजाब ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed