फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Girls won in Kho-Kho

Jhajjar-Bahadurgarh News: खो-खो में लड़कियों ने मारी बाजी

Tue, 29 Jul 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 29 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Girls won in Kho-Kho
-फोटो 59 : खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें। स्रोत स्कूल
बहादुरगढ़। सोमवार को बहादुरगढ़ ब्लॉक की खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का आगाज हुआ। इन खेलों में ब्लॉक के विभिन्न सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कबड्डी अंडर-14 लड़कियों में इस्माइलपुर की टीम ने सौलधा को हराया। अंडर-17 आयु वर्ग में बहादुरगढ़ की टीम ने जसौर खेड़ी को पराजित किया। खो-खो अंडर-14 में लड़कियों में डीआरए स्कूल माजरी ने रणबीर सिंह मेमोरियल स्कूल को हराया।
विज्ञापन


सोमवार को लड़कियों की अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग प्रतियोगिताएं हुईं। वहीं 1 अगस्त से लड़कों की अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खंड स्तर पर कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, फुटबाल, एथलेटिक्स, योगा, चेस, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कुश्ती, क्रिकेट, नेटबाल व बास्केटबॉल की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई व बाकी खेलों की प्रतियोगिताएं सीधे जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह ने रिबन काट कर किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने व नशे से दूर रहने बारे भी प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ-साथ गर्मी से बचने के भी तरीके सुझाए। इस मौके पर डीपीई शमशेर, सतीश कुमार, मंजीत सिंह, सुनील खत्री, सुनील राणा, विजय छिल्लर, रविंद्र, सुरेश, दिनेश, संजय, जय सिंह, सोनिया, मंजू, देवेंद्र, अंजू, पूनम, गीता, जितेंद्र, बिजेंद्र व नीलम सहित खंड के शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed