फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Girls were made aware of traffic rules

Jhajjar-Bahadurgarh News: यातायात नियमों से छात्राओं को किया जागरूक

Sun, 09 Nov 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 09 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Girls were made aware of traffic rules
-फोटो 57 : छात्राओं को सडक़ सुरक्षा नियमों को लेकर जागरूक करते हुए निरीक्षक सतीश कुमार। स्रोत पु
बहादुरगढ़। गांव जसौरखेड़ी स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें सड़क सुरक्षा शाखा झज्जर के निरीक्षक सतीश कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने छात्राओं को सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य है और मोबाइल फोन का उपयोग दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन रहा है इससे बचना चाहिए। निरीक्षक सतीश कुमार ने नशा मुक्ति पर बोलते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। महिला सुरक्षा पर चर्चा करते हुए उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों की जानकारी दी और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1091 और 112 पर संपर्क करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed