{"_id":"65303eb8d5d98d992b0ff809","slug":"girl-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-3074-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क दुर्घटना में घायल युवती की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क दुर्घटना में घायल युवती की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सड़क दुर्घटना में घायल एक युवती की पीजीआईएमएस रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की पहचान तनवी के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता गांव कन्हेटी निवासी काजल ने बताया कि वह प्रीतम कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। 17 अक्तूबर की शाम करीब 3 बजे वह उसकी मां राजवंती व बहन की लड़की तनवी सब्जी मंडी में सब्जी खरीदकर अपने घर की तरफ जा रहे थे। जब वह शिव मंदिर के पास पहुंचे तो एक बाइक सवार ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए सीधी टक्कर उसकी बहन की लड़की को मारी। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। घायल अवस्था में तनवी को शहर के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने तनवी को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान हादसे में लगी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है।
गाड़ी की टक्कर लगने से स्कूटी सवार घायल
बहादुरगढ़। नाहरा-नाहरी रोड पर चोर प्याऊ मोड़ के पास गाड़ी की टक्कर लगने से एक स्कूटी सवार घायल हो गया। घायल को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल की पहचान दिनेश निवासी गांव बामड़ौली के रूप में हुई। शिकायतकर्ता दिनेश ने बताया कि वह आईटीओ दिल्ली में सरकारी पद पर कार्यरत है। 17 अक्तूबर को वह अपनी ड्यूटी खत्म करके स्कूटी पर सवार होकर अपने घर गांव बामड़ौली जा रहा था। शाम करीब साढ़े 7 बजे जब वह चोर प्याऊ मोड़ के पास पहुंचा तो एक गाड़ी चालक ने उसकी स्कूटी में सीधी टक्कर मारी दी। टक्कर लगते वह स्कूटी सहित सड़क पर गिर गया। इस दुर्घटना में उसे काफी चोटें आई। दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से भाग गया।