फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Get Rs 20 lakh every year for carrying out development work

Jhajjar-Bahadurgarh News: विकास कार्य कराने के लिए हर साल मिलें 20 लाख

Sat, 03 Aug 2024 05:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 03 Aug 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Get Rs 20 lakh every year for carrying out development work
02jjrp10  बेरी। खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में बीडीपीओ को अपना मांग पत्र देते हुए ब्लॉक समित
बेरी। खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में बेरी ब्लॉक समिति सदस्यों की बैठक ब्लॉक समिति चेयरपर्सन मंजू की अध्यक्षता में हुई। इसमें सदस्यों ने विकास कराने के लिए 20 लाख की निधि हर साल देने की मांग रखी। ये भी मांग की गई कि विकास कार्य कराने के लिए सरपंच की अनुमति न लेनी पड़े।
विज्ञापन

बैठक में बीडीपीओ राजाराम व ब्लॉक समिति सदस्य व प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में गांवों में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बीडीपीओ ने सभी ब्लॉक समिति सदस्यों से अपने-अपने गांवों में होने वाले विकास कार्य की योजना लिखित में ली।सदस्यों ने मांग रखी कि सरकार द्वारा बनाई गई टेबल खत्म करके सभी तरह के विकास कार्य करने की शक्ति दी जानी चाहिए। प्रत्येक समिति के सदस्यों को वार्ड के विकास के लिए 20 लाख रुपये हर वर्ष दिए जाए और उनसे विकास कार्य कराने का अधिकार भी मिले, जो ग्रांट चेयरपर्सन के खाते से समिति सदस्यों को दी जाती है, उसे लगाने का 75 प्रतिशत अधिकार समिति सदस्यों को मिले, विकास कार्य करवाने के लिए सरपंच की अनुमति नहीं लेनी पड़े। महीने के एक दिन वार्ड में पंचायत समिति की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा वार्ड के लोगों की समस्या का निवारण किया जाए। सभी पंचायत समिति सदस्यों एवं चेयरपर्सन का मानदेय बढ़ाना चाहिए एवं सभी सदस्यों की पेंशन स्कीम लागू की जाए। डी प्लान में पंचायत समिति की हिस्सेदारी हो, प्रत्येक समिति सदस्य को मोहर वेरिफाई करने का कानूनी अधिकार मिले, मनरेगा मेट लगाने और हटाने का अधिकारी मिले, प्रत्येक समिति सदस्य का कार्यवाही रजिस्टर लागू किया जाए, बीडीपीओ और एसडीओ की एसीआर लिखने की अनुमति चेयरपर्सन को मिले। इस मौके पर ब्लॉक समिति सदस्य सूरजमल, जसबीर अहलावत, ललित जून, हरजस बिसाहन, प्रतिनिधि बिट्टू बाघपुर, रविंद्र कौशिक दुबलधन, राजू अहलावत सहित आदि सदस्य व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन



वर्जन

ब्लॉक समिति सदस्यों की बैठक हुई थी। बैठक में सभी ब्लॉक समिति सदस्यों के गांवों में होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की गई और सभी से गांवों में विकास कार्य करवाने को लेकर लिखित में लिया गया। मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजाराम, बीडीपीओ, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed