फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   froud by pretending to increase the limit of kcc

किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर धोखाधड़ी

Fri, 30 Jul 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
froud by pretending to increase the limit of kcc
बैंक में धोखाधड़ी के कागजात दिखाता संदीप। संवाद - फोटो : Jhjhar
पांच साल पहले धोखाधड़ी कर गांव दुजाना के एक किसान के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से 1.80 लाख रुपये निकालने के मामले बैंक के तत्कालीन प्रबंधक व गांव के एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पीड़ित किसान को धोखाधड़ी की जानकारी बैंक की रिकवरी नोटिस मिलने के बाद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दुजाना गांव के संदीप पुत्र रणधीर ने बताया कि वर्ष 2012 में उसने सेंट्रल बैंक की स्थानीय शाखा से 1.80 लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। वर्ष 2015 में बैंक के तत्कालीन मैनेजर अमर सिंह फुलिया ने पुरानी बकाएदारी निपटाने पर केसीसी की लिमिट बढ़ाकर 4. 35 लाख करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद उसने अपने केसीसी की बकाएदारी 1. 80 लाख रुपये बैंक में जमा कर दिए। इस दौरान मैनेजर फुलिया ने उससे कहा कि आपके गांव का मनोज बैंक में कार्यरत है। वह केसीसी की लिमिट बढ़वाने में मदद कर देगा। इसके बाद 25 अगस्त 2015 को 4.35 लाख रुपये की लिमिट बढ़ाने के बाद उसका नया क्रेडिट कार्ड आ गया। जरूरत के अनुसार उसने अपने केसीसी से राशि निकलवाई।
विज्ञापन

बीती 17 दिसंबर 2020 को बैंक की तरफ से उसे 3,77,733 रुपये बकाएदारी का नोटिस मिला। यह भी पता चला कि उसके केसीसी से 1.80 लाख रुपये की राशि निकली है, वह मनोज व उसकी पत्नी के ज्वाइंट खाते में ट्रांसफर हुए हैं। इस पर जब उसने बैंक मैनेजर से संपर्क किया तो पता चला कि 25 अगस्त 2015 को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने से पहले 13 अगस्त 2015 को उसके खाते से 1.80 लाख रुपये की राशि अनाधिकृत रूप से निकाली गई है। उसे यह भी पता चला कि उसके गांव के मनोज कुमार ने तत्कालीन बैंक अधिकारियों की मिलीभगत कर धोखाधड़ी की है। आरोपी मनोज ने इससे पहले वर्ष 2016 में भी गांव के एक युवक के बैंक खाते से 13.5 लाख रुपये पार कर दिए थे। जबकि तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 दिनों बाद दर्ज हुआ केस
किसान क्रेडिट कार्ड से एक लाख 80 हजार गबन के मामले में गांव दुजाना निवासी संदीप ने एक माह पहले जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी। वहां से शिकायत को आर्थिक अपराध शाखा में भेजा था, जांच करने के बाद दुजाना थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

एसपी की जांच के बाद सेंट्रल बैंक के तत्कालीन मैनेजर व गांव के मनोज के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- शेर सिंह, पुलिस थाना प्रभारी, दुजाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed