फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Freedom fighter Jagdev merges with five elements

स्वतंत्रता सेनानी जगदेव पंचत्तव में विलीन

Tue, 13 Oct 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Freedom fighter Jagdev merges with five elements
स्वतंत्रता सेनानी को सलामी देते पुलिस के जवान। - फोटो : Jhjhar
बेरी। वर्ष 1957 से 1966 के बीच चले हिंदी आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने वाले बेरी के गांव बाघपुर निवासी 86 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी जगदेव का सोमवार सुबह निधन हो गया। सूचना के बाद जिला प्रशासन की ओर से राजकीय सम्मान के साथ स्वतंत्रता सेनानी अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस की तरफ से उन्हें हथियार उल्टे कर व मातमी धुन बजाकर व हवा में फायर कर उन्हें सलामी दी। प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार रमेश कुमार ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। वहीं उमड़े जनसैलाब ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
विज्ञापन

बता दें कि बेरी के गांव बाघपुर निवासी जगदेव 86 साल के थे। परिजनों व ग्रामीणों के मुताबिक जगदेव ने हिंदी आंदोलन में साल 1957 से 1966 के बीच तत्कालीन पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री प्रो. शेर सिंह व आचार्य भगवान देव गुरुकुल झज्जर और देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल के साथ हिंदी आंदोलन में अपनी पूर्ण भागीदारी निभाई थी। जिस आंदोलन में हरियाणा पंजाब से अलग हुआ। उस आंदोलन में जगदेव सिंह करनाल जेल में बंद थे। बाद में उन्हें सरकार की तरफ से स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दिया गया था।

स्वतंत्रता सेनानी को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते अधिकारी।

स्वतंत्रता सेनानी को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते अधिकारी।- फोटो : Jhjhar

स्वतंत्रता सेनानी जगदेव का फाईल फोटो।

स्वतंत्रता सेनानी जगदेव का फाईल फोटो।- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed