फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fragrance will come from performing Havan, not from burning tyres: Kanwar Pal

टायर जलाने से नहीं हवन करने से आएगी खुशबू : कंवरपाल

Tue, 30 Jan 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 30 Jan 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Fragrance will come from performing Havan, not from burning tyres: Kanwar Pal
झज्जर। प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल की पूरी पार्टी भ्रष्टाचारियों से भरी है तो भ्रष्टाचार दूर कैसे होगा।
विज्ञापन

वह सोमवार को पाटोदा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कहने से ईमानदारी नहीं आती। टायर जलाने से खुशबू नहीं आती, हवन करने से आती है, यही हाल केजरीवाल का हाल है। वह ईमानदार बोलते, लेकिन सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी उनकी सरकार में सामने आए हैं। केजरीवाल एजुकेशन के मामले में दावा करते हैं, लेकिन वह देश में आज दसवें नंबर पर है। कांग्रेस की सरकार में भी पंजाब पहले नंबर पर था। उन्होंने कहा कि कोरोना में दिल्ली से हरियाणा में लोग इलाज कराने आए। मोहल्ला क्लीनिक कुछ नहीं। यह कोरोना में सबने देखा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कभी अकेले तो कभी कांग्रेस से मिलकर चुनाव लड़ने की बात कहते हैं, लेकिन उनको लगता है कि कांग्रेस व आप मिलकर चुनाव नहीं लडे़ंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी पूरी है। भाजपा चुनाव के समय तैयारी नहीं करती। चुनाव खत्म होने के अगले दिन से तैयारी शुरू हो जाती है और पांच साल काम करते हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी की नींद हुई खराब
कांग्रेस के अध्यक्ष के बयान पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि जब से यात्रा हुई, तभी से उनके गठबंधन के लोग और पार्टी के लोग उनको छोड़कर जा रहे हैं। इससे मोदी की नहीं बल्कि राहुल गांधी की नींद खराब हुई है। हुड्डा के चुनाव को लेकर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि डिमांड कोई भी कर सकता है, लेकिन हुड्डा को जनता स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने सबसे ज्यादा पक्षपात अपने राज में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed