फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four killed, many injured in two road accidents

हादसों में चार लोगों की मौत, कई घायल

Wed, 02 Jun 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Four killed, many injured in two road accidents
बहादुरगढ़। दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई और इसमें कई घायल हो गए। एक हादसा गांव छारा के पास और दूसरा शहर के लाइनपार क्षेत्र में बामनोली मोड़ के निकट हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा चारों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। दो घायलों को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। इनमें दो किशोरों की मौत हुई है, वह सुबह सैर कर वापस घर की ओर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात गांव छारा के निकट हुए सड़क हादसे में गांव छारा के निवासी दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। छारा-भापड़ोदा सीमा पर एक पेट्रोल पंप के निकट गांव छारा निवासी बाइक सवार जयपाल, महिपाल व सुनील को तेज रफ्तार ट्रक-ट्रॉला ने कुचल दिया। इनमें से जयपाल व महिपाल की मौके पर ही मौत हो गई और सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीजीआईएमएस में रोहतक में भर्ती करवाया गया है। जयपाल के मित्र मास्टर सुधीर ने बताया कि जयपाल की आयु 45 साल और महीपाल की करीब 57 साल है। दोनों एक-एक बेटी और एक-एक बेटे के पिता थे और खेतीबाड़ी करते थे। करीब 47 वर्षीय सुनील भी दो बच्चों के पिता हैं और खेतीबाड़ी करते हैं। अस्पताल में उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन

हादसे के शिकार हुए तीनों लोगों में अच्छी दोस्ती थी। भापड़ोदा रोड स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे। वे कुछ ही दूर चले थे कि पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रॉला की टक्कर लगी। हादसे का कारण बने ट्रॉले को उसका चालक बिना रुके ही भगा ले गया। पुलिस अब उसका नंबर जानने की कोशिश कर रही है। इसके लिए रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल भी खंगाली जाएगी। फिलहाल अज्ञात ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना बहादुरगढ़ शहर के लाइनपार क्षेत्र में सुबह करीब छह बजे बामनोली मोड़ के निकट हुई। यहां बेलगाम हाईवा चालक की लापरवाही से अपनी मां के साथ जा रही एक किशोरी और अपने पिता के साथ जा रहे एक विद्यार्थी की मौत हो गई। किशोरी की मां के अलावा कई लोग घायल हो गए। जिन दोनों की मौत हुई है वह सैर करके लौट रहे थे।
ओमैक्स सिटी के निवासी संजय अपने 14 साल के बेटे वंश के साथ बामनोली की तरफ से सैर करके लौट रहे थे। बेटा दौड़ लगाते हुए आगे चल रहा था, जबकि पिता पीछे-पीछे स्कूटी पर चल रहे थे। वंश बामनोली मोड़ पर एचपी गैस एजेंसी के निकट पहुंचा कि बहादुरगढ़ की ओर से आकर बामनोली की तरफ जा रहे हाईवा ने कुचल दिया।

इन दो दुर्घटनाओं से सबसे हाईवा ने रेलवे ओवरब्रिज पर एक ऑल्टो कार को टक्कर मार दी। इससे कार पलट गई और उसका चालक घायल हो गया। उसके कुछ देर करीब 15 वर्षीय वंदना और उसकी मां बबली को चपेट में ले लिया। उनको पीजीआई रोहतक ले जाया गया, जहां वंदना की मौत हो गई। जबकि बबली उपचाराधीन है। इसके उपरांत हाईवा चालक ने पेड़ और उसके नीचे पड़े ईंटों के ढेर में टक्कर मार दी। इससे हाईवा का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक भी घायल हो गया। घायल चालक भी अस्पताल में भर्ती है। जोहरी नगर बहादुरगढ़ की वंदना के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। फिलहाल वह अपनी मां बबली के साथ अपनी नानी के घर रहती थी। लाइनपार थाना पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed