फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four days later, open bank crowds continued throughout the day, transactions worth crores took place

चार दिन बाद खुले बैंक दिनभर लगी रही भीड़, करोड़ों का हुआ लेनदेन

Thu, 18 Mar 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Four days later, open bank crowds continued throughout the day, transactions worth crores took place
बैंक में काम करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। चार दिन के बाद बुधवार को जिलेभर के सरकारी बैंक खुल गए हैं। दिनभर बैंकों में उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। उपभोक्ताओं ने अपने बैंक खातों में राशि का आदान प्रदान किया। वहीं चार दिन से बंद पड़े बैंकों में एक बार फिर से बुधवार को कामकाज सामान्य दिनों की तरह चला। वहीं बैंक अधिकारियों के अनुसार झज्जर क्षेत्र के बैंकों में करीब 150 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। बुधवार को सरकारी बैंकों में चेक पास किए गए, वहीं आम उपभोक्ताओं ने भी अपने बैंक खातों में जरूरत के अनुरूप राशि निकाली व जमा भी कराई। शहरी क्षेत्र ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में भी उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। काउंटरों पर लोगों की लंबी लाइनें भी लगी रही।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को मिली राहत
चार दिन बाद बैंक खुलने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है। जिले में करीब 120 बैंकों की शाखाओं के कर्मचारी सोमवार व मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। दो दिन तक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के विरोध में हड़ताल रही। जबकि शनिवार और रविवार का बैंकों में अवकाश था। बैंकों में हड़ताल के बाद अब कामकाज पटरी पर लौटने लगा है। हड़ताल पर गए सभी कर्मचारी बुधवार से वापस काम पर लौट आए हैं। सोमवार व मंगलवार को सरकारी बैंकों के करीब एक हजार कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने जहां सोमवार को बैंकों के सामने प्रदर्र्शन किया, वहीं मंगलवार को सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सरकारी बैंकों की दो दिन की हड़ताल के बाद सभी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। जिससे कामकाज सामान्य रूप से शुरू हो रहा है। बैंकों में रुके हुए चेक आदि को क्लीयर किया गया, वहीं उपभोक्ताओं ने भी अपने खातों में राशि का आदान-प्रदान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-उमेश कुमार, एलडीएम, पंजाब नेशनल बैंक, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed