फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Found the dead body of the operator of the truck while unloading the roady from the truck

बहादुरगढ़: ट्रक से रोडियां उतारते समय मिला ट्रक के ही परिचालक का शव, रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

Sun, 11 Sep 2022 11:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 11:24 PM IST
सार

ट्रक राजस्थान से रोड़ी लेकर आया था। ट्रक परिचालक का ट्रक में भरी रोड़ियों में शव दबकर आया। यह व्यक्ति राजस्थान के सीकर जिले का निवासी था। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
Found the dead body of the operator of the truck while unloading the roady from the truck
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में भवन निर्माण सामग्री के एक स्टॉक पर काम करने वाले ट्रक परिचालक की रहस्यमय हालत में मौत हो गई। जिस गाड़ी में वह चालक के साथ राजस्थान से रोड़ी लाने के लिए गया था, उसी गाड़ी के अंदर रोड़ियों में उसका शव दबकर आया। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


बहादुरगढ़ के बालोर में गाड़ी को खाली करते समय ट्रक परिचालक का शव रोड़ियों से निकला। जानकारी मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्राथमिक जानकारी जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। परिचालक की हत्या हुई है या वह हादसे का शिकार हुआ है, इस मामले में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। मृतक के शरीर पर बाहरी चोट का कोई निशान नहीं मिला है। मौत के सही कारणों का पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल पाएगा। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान राजस्थान के सीकर जिले के नानकवास के रहने वाले रामकुमार (48) के तौर पर हुई है। वह बालोर गांव के पास बिल्डर एंड डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड के ट्रॉला पर परिचालक का काम करता था। शुक्रवार को ही वह ट्रॉले के साथ गया था। राजस्थान के झुंझनू से ट्रॅाले में रोड़ी भरकर आई थी। शनिवार को जब ट्रॉले को खाली किया जा रहा था तो रोड़ियों के अंदर रामकुमार का शव मिला। यह देख सभी सकते में रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचालक रामकुमार किन हालात में रोड़ियों में दबा इसकी जांच की जा रही है। थाना सदर बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि ट्रॉले पर यहां से दो लोग ही गए थे। बाद में धारूहेड़ा से दो और सवार हो गए। परिचालक रामकुमार किन हालातों में भवन निर्माण सामग्री में दबा इसकी जांच की जा रही है। गाड़ी चालक और अन्य व्यक्तियों से इस संबंध में पूछताछ कर जानकारी भी जुटाई जा रही है पुलिस की टीमें हर एंगल से जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed