{"_id":"67704f789d3af8738d033774","slug":"former-cm-late-om-prakash-chautalas-ashes-urn-yatra-reached-bahadurgarh-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111928-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पूर्व सीएम स्व. ओमप्रकाश चौटाला की अस्थिकलश यात्रा पहुंची बहादुरगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पूर्व सीएम स्व. ओमप्रकाश चौटाला की अस्थिकलश यात्रा पहुंची बहादुरगढ़
Sun, 29 Dec 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 60 : स्व. ओमप्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि अर्पित करते शहरवासी। स्रोत इनेलो कार्यालय
- फोटो : धुंध के बीच शनिवार शाम को आते-जाते लोग।
बहादुरगढ़। हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे स्व. ओमप्रकाश चौटाला की तेजाखेड़ा फार्म से अस्थियां लेकर रामपाल माजरा, अर्जुन चौटाला और आदित्य देवीलाल बहादुरगढ़ के स्व. ताऊ देवीलाल पार्क में पहुंचे। यहां सैकड़ों की संख्या में लोगों ने स्व. ओमप्रकाश चौटाला को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और लोहपुरुष स्व. ओमप्रकाश चौटाला अमर रहे के जयकारे लगाए।
इस दौरान आयोजित शोक सभा में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया और पूर्व मुख्यमंत्री के अस्थिकलश को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर एक अस्थि कलश भी दिया गया, जिसे कार्यकर्ताओं ने नहर में प्रवाहित किया। विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला आज भले ही हमारे बीच नहीं है, लेकिन कार्यकर्ताओं के दिल में वो हमेशा जिंदा रहेंगे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसान और कमेरे वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। स्व. ओमप्रकाश चौटाला ने हमेशा जन नायक चौ. देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम किया। अब उनके परिवार का प्रयास रहेगा कि चौटाला साहब द्वारा दिखाए मार्ग पर चलकर उनके अधूरे कामों को पूरा करें।
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि स्व. ओमप्रकाश चौटाला ने अपना संपूर्ण जीवन हरियाणा प्रदेश की जनता के विकास के लिए समर्पित कर दिया था। वे लोगों के सुख-दुख में हमेशा शामिल रहे। उनके जाने से आज किसान और कमेरे वर्ग की आवाज शांत हो गई है। स्व. नफे सिंह राठी के पुत्र पार्षद जितेंद्र राठी ने कहा कि स्व. ओमप्रकाश चौटाला का निधन पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। इस दौरान शीला नफे सिंह राठी, कपूर सिंह राठी, कांग्रेस नेता नरेश जून, बलराज खरहर, रामनिवास सैनी, प्रमोद राठी, पार्षद मोहित राठी, पार्षद कुलदीप राठी, पार्षद रमन यादव, पार्षद बिजेंद्र दलाल, पप्पू कानोंदा, ओम पहलवान, जयभगवान डीघल, संदीप अहलावत, राजेंद्र मलिक, महेंद्र राठी, राजबीर परनाला, योगेंद्र, सोनू सैनी व अन्य मौजूद रहे।