फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Follow PM's words, you will definitely get success: Kanwarpal

पीएम की बातों पर अमल करें, सफलता जरूर मिलेगी : कंवरपाल

Tue, 30 Jan 2024 04:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 30 Jan 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Follow PM's words, you will definitely get success: Kanwarpal
झज्जर। जिले के छठी से बारहवीं तक के सरकारी स्कूलों में पीएम नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। बच्चों ने बेहद ध्यान से पीएम द्वारा दिए गए सफलता के टिप्स सुने। पाटौदा स्थित एक शिक्षण संस्थान में शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का प्रयास है भारत वर्ष 2047 तक दुनिया का सिरमौर राष्ट्र बनकर उभरे। इसके लिए शिक्षा का अहम रोल होगा।
विज्ञापन

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने पाटौदा स्थित एक स्कूल में पीएम मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा सुनने उपरांत यह बात कही।
उन्होंने कहा कि छात्र पीएम मोदी की बातों पर ध्यान से अमल करें, यह सफलता की गारंटी है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी एक परिवार के मुखिया की तरह हर भारतीय की चिंता करते हैं। हर घर नल से स्वच्छ जल पहुंचाया, रसोई गैस पहुंचाई, हर घर शौचालय बनवाए। देश का ढांचागत विकास तेजी से हो रहा है। पीएम का मूलमंत्र है कि भारत से गरीबी को जड़ मूल से भगाओ। भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाओ। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने परीक्षा के नजदीक आते ही छात्रों को परीक्षा के दबाव से बचने और चिंता को दूर करने के लिए पिछले सात वर्षों से देश भर के छात्रों से सीधे जुड़ते रहे हैं और छात्रों को परीक्षा के दौरान चिंतामुक्त रहने के महत्वपूर्ण टिप्स देते हैं। इसलिए कहा जाता है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरेक नागरिक की चिंता करते हैं। इस अवसर पर डीईओ राजेश कुमार, डीईईओ सुभाष भारद्वाज, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में भी सुना कार्यक्रम
जिले के सभी छठी से बारहवीं तक के सरकारी स्कूलों में भी कार्यक्रम देखने के लिए व्यवस्था की गई थी। विद्यार्थियों ने एजुसेट, कंप्यूटर पर परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम देखा। स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों व खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को स्कूलों में देखने व सुनने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने सभी स्कूल प्रमुखों को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को लाइव दिखाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत सोमवार को स्कूलों में इस कार्यक्रम को लाइव दिखाया गया। प्रधानमंत्री को लाइव देखकर व व सुनकर विद्यार्थी बेहद उत्साहित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed