फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Flag march taken out, vehicles checked

Jhajjar-Bahadurgarh News: फ्लैग मार्च निकाला, वाहनों की जांच की

Wed, 25 Sep 2024 05:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Flag march taken out, vehicles checked
24jjrp06- बेरी। क्षेत्र में कार की जांच करती फोर्स। स्त्रोत- पुलिस पीआरओ
बेरी। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स व स्थानीय पुलिस ने कई स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन

मंगलवार को एसीपी बेरी अनिल कुमार के नेतृत्व में बेरी क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स व स्थानीय पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च पुराना बस स्टैंड बेरी से होते हुए शिव चौक, मैन बाजार, माता मंदिर, भागलपुरी चौक, भागलपुरी, वजीरपुर, बाघपुर, दुजाना मोड, दुबलधन व माजरा होते हुए वापिस थाना बेरी में समाप्त हुआ। इस दौरान एसीपी अनिल कुमार ने आने-जाने वाले वाहनों की भी जांच करवाई। उन्होंने कहा कि अगर विधानसभा चुनाव के दौरान किसी ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला भर में जगह-जगह पर 52 नाके लगाकर संदिग्ध वाहनों के साथ-साथ उनके कागजों की भी जांच की जा रही है ताकि कोई असामाजिक तत्व चुनाव के दौरान माहौल को खराब ना कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed