फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Five villages of Beri block made open defecation free

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेरी ब्लॉक के पांच गांवों को खुले में शौच मुक्त कराया

Wed, 17 Jan 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 17 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Five villages of Beri block made open defecation free
स्वच्छग्राही सविता पहाड़ीपुर।
बेरी। बेरी ब्लॉक की स्वच्छग्राही सविता दिल्ली के लाल किला गणतंत्र समारोह में विशेष मेहमान के रूप में शामिल होंगी। करीब 10 साल से ज्यादा बेरी ब्लॉक में स्वच्छग्राही के रूप में कार्य करने वाली सविता स्वच्छता के प्रति सदैव सजग रहती हैं और ग्रामीण स्तर पर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करती हैं।
विज्ञापन

स्वच्छग्राही सविता का कहना है कि जब ग्रामीणों को खुले में शौच के लिए न जाने के लिए गांव की फिरनी पर पहरा देते थे तो ग्रामीण मजाक भी उड़ाते थे। इसके बावजूद हम ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए नहीं रुके और गांव को खुले में शौच मुक्त कराया। पहाड़ीपुर ही नहीं बल्कि सफीपुर, अच्छेज, गोधड़ी, मलिकपुर गांव को भी खुले में शौच मुक्त कराया है। गांव में पॉलिथीन न जलाने को लेकर भी ग्रामीणों को समय-समय पर जागरूक किया। पटना में 19 स्वच्छग्राही की टीम ने जाकर खुले में शौच मुक्त कराया और वहां के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सविता ने बताया कि स्वच्छता ही तरक्की का आधार है, उनकी प्राथमिकता रही है कि प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में शामिल करे। दिल्ली गणतंत्र समारोह का न्यौता मिलने के बाद सविता और उसके परिजन काफी खुश हैं। खंड समन्वयक पूनम सैनी ने बताया कि बेरी ब्लॉक में दो स्वच्छग्राही महिलाओं को गणतंत्र समारोह में विशेष मेहमान के रूप में निमंत्रण मिला है। गांव ढराणा की स्वच्छग्राही सावित्री व पहाड़ीपुर की स्वच्छग्राही सविता ने अपने गांवों में स्वच्छता के प्रति बेहतरीन कार्य किया और गांव को खुले में शौच मुक्त कराया और समय-समय पर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed