{"_id":"6672188695fcddd8c30ea394","slug":"first-choice-for-electrician-fitter-trade-students-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111194-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: इलेक्ट्रीशियन, फीटर ट्रेड विद्यार्थियों की पहली पसंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: इलेक्ट्रीशियन, फीटर ट्रेड विद्यार्थियों की पहली पसंदी
Wed, 19 Jun 2024 05:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी है। 21 जून तक आईटीआई के लिए आनलाइन दाखिले के लिए आवेदन मांगे गए हैं। राजकीय आईटीआई गुढ़ा में अब तक 1113 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। सबसे ज्यादा विद्यार्थियों में इलेक्ट्रीशियन और फीटर के लिए रुझान है। अब तक इलेक्ट्रीशियन के लिए 350 विद्यार्थियों और फिटर के लिए 135 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के लिए भी विद्यार्थियों में रुझान है।
इस ट्रेड के लिए अब तक 117 आवेदन आ चुके हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सात जून से शुरू हो चुकी है, जो 21 जून तक चलेगी। आवेदक को एडमिशनस डॉट आईटीआई हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर आवेदन करना होगा। दाखिले को लेकर हर तरह की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। विद्यार्थी को दाखिले के लिए ई मेल आईडी, मोबाइल नंबर, परिवार पहचान पत्र और आधार नंबर होना अनिवार्य है। जिले में राजकीय आईटीआई आसौदा टोडरान, आईटीआई बहादुरगढ़ सेक्टर-2, महिला आईटीआई बेरी मोड बहादुरगढ़, आईटीआई भापडोदा, राजकीय आईटीआई छारा, राजकीय आईटीआई झज्जर एड गुढ़ा, राजकीय आईटीआई खुड्डन, राजकीय महिला आईटीआई झज्जर एड गुढ़ा, आईटीआई मातनहेल बहू झोलरी रोड, राजकीय आईटीआई पहरीपुर,आईटीआई साल्हावास आदि हैंं।1