फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   first amicron case found in jhajjar

कोरोना के साथ ओमीक्रॉन ने दी दस्तक, साउथ अफ्रिका से लौटा एक युवक मिला ओमीक्रॉन पॉजिटिव

Mon, 17 Jan 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
first amicron case found in jhajjar
कोरोना के साथ ओमिक्रॉन ने दी दस्तक
विज्ञापन

साउथ अफ्रीका से लौटा एक युवक मिला ओमिक्रॉन पॉजिटिव
फोटो : 22, 23-
180 मिले कोरोना संक्रमित, 139 हुए ठीक
- रविवार को लिए 861 लोगों के सैंपल
- सैंपल का पॉजिटिविटी रेट बढ़कर हुआ 3.05 प्रतिशत
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जिले में कोरोना ही नहीं ओमिक्रॉन का संक्रमण भी दस्तक दे चुका है। ओमिक्रॉन का मरीज बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव का युवक है। जो दिसंबर के अंतिम सप्ताह में साउथ अफ्रीका से लौटा था। जिसका दिल्ली हवाई अड्डे पर आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया था। जहां पर वह कोरोना संक्रमित मिला था। उपसिविल सर्जन डा.ॅ टीएच बागड़ी ने बताया कि जब प्रयोगशाला की ओर से उसका सैंपल जांच के लिए भेजा तो उसकी रिपोर्ट ओमिक्रॉन पॉजिटिव आई।
उन्होंने बताया कि विदेश से लौटने पर कोरोना संक्रमित मिलने पर उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब झज्जर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब उसका 31 दिसंबर को रोहतक पीजीआई में सैंपल भिजवाया तो वहां से उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। उसके बाद इंटरनेशनल प्रयोगशाला की ओर से स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के महानिदेशक को जनवरी के प्रथम सप्ताह में इस 22 साल के युवक के ओमिक्रॉन संक्रमित होने की रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

180 मिले कोरोना संक्रमित
जिले में दिसंबर के अंतिम सप्ताह से कोरोना संक्रमण के मामले मिलने शुरू हो गए थे, लेकिन जनवरी के दूसरे सप्ताह कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से तेजी पकड़ ली है। फिलहाल कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। 4 दिन से कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा डेढ़ सौ पार रहता है। शनिवार को जहां इस साल के सबसे अधिक 184 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं रविवार को भी 180 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 682 हो गई है। रविवार को 139 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंपल का पॉजिटिविटी रेट पहुंचा 3.05 फीसदी
सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया का कहना है कि जिले में कोरोना संक्रमित का पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 3.05 फ़ीसदी हो गया है। लोगों को इस समय बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि कोरोना वायरस सबसे अधिक युवा वर्ग में मिल रहा है। जो लोग नौकरी पेशा कर रहे हैं उन लोगों को कोरोना से बचाव के लिए अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि इस समय 18 से 45 वर्ष के बीच की युवा ही अधिक कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। जिले में वैक्सीनेशन का एक साल पूरा हो गया है। जिन लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन नहीं लगवाई है। वह लोग जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा ले। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है और वैक्सीन लगवाने के साथ-साथ कोरोना नियमों को लेकर जारी की जा रही एडवाइजरी का भी पालन करें ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed