{"_id":"687d43882a10b665360a992c","slug":"firni-road-constructed-at-a-cost-of-8-lakhs-in-village-loharheri-dinesh-kaushik-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116244-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव लोहारहेड़ी में 8 लाख की लागत से बनी फिरनी की सड़क : दिनेश कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव लोहारहेड़ी में 8 लाख की लागत से बनी फिरनी की सड़क : दिनेश कौशिक
विज्ञापन
फोटो 58: गांव लोहारहेड़ी में ग्रामीणों के साथ मिलकर फिरनी सडक़ का उद्घाटन करते हुए भाजपा नेता दि
बहादुरगढ़। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए भाजपा नेता एवं विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक ने रविवार को लोहारहेड़ी गांव में 8 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुई फिरनी की सड़क का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इस मौके पर सरपंच रानी देवी, सरपंच प्रतिनधि अश्वनी व ग्रामीण मौजूद रहे।
भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने कहा कि ग्रामीणों की लम्बे समय से फिरनी को पक्का करने की मांग थी। बरसात के दिनों में कच्चे रास्ते पर चलना मुश्किल हो जाता था। अब पक्की सड़क बनने से लोगों को आवागमन में सुगमता मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य ग्रामीण आंचल में शहरी तर्ज पर मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है, जिसमें सड़क, बिजली, पानी और स्वच्छता प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि जब से देश-प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी है तभी से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के विकास पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है और जनकल्याण की योजनाओं को धरातल पर साकार किया जा रहा है।
दिनेश कौशिक ने ग्रामीणों को कहा कि भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि हर व्यक्ति को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर सुरेंद्र प्रधान, मंडल अध्यक्ष सुदेश रंगा, रणधीर दहिया, रणधीर, सुरेश, महेंद्र, दयानंद, आनंद, पप्पू, दिलबाग, देवेंद्र, अनिल, नरेश देवी, कृष्णा देवी, सुशीला देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो 58: गांव लोहारहेड़ी में ग्रामीणों के साथ मिलकर फिरनी की सड़क का उद्घाटन करते हुए भाजपा नेता दिनेश कौशिक।