{"_id":"57daf08e4f1c1bd949d47bdb","slug":"firing-firing-on-boys-shooter-ran-away-firing-on-boys-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग, हमलावर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग, हमलावर फरार
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
gun
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरी थाने के अतंर्गत आने वाले गांव पलड़ा में बुधवार रात पलड़ा स्टेडियम में बैठे दो युवकों पर करीब छह युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। हमला करने वाले यह युवक अपने हाथों में लाठी-डंडे भी लिए हुए थे। इन्होंने लाठी-डंडों से एक युवक को बुरी तरह पीटा भी और बाद में फरार हो गए।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश को लेकर बताया है। फिलहाल इन अज्ञात युवकों द्वारा बरसाई गई ताबड़तोड़ गोलियों में से पांच गोलियां गांव दूबलधन निवासी नीरज उर्फ कातिया को लगी है। जिसे गंभीर हालत में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत काफी चिंताजनक बताई जाती है।
बुधवार रात गांव दूबलधन का नीरज उर्फ कातिया, पलड़ा के विकास के साथ खेल स्टेडियम में बैठे हुए थे। उसी दौरान ही कई युवक लाठी व डंडे लेकर पहुंचे और नीरज और विकास को पीटना शुरू कर दिया। दोनों इससे पहले कि कुछ समझ पाते, आरोपी युवकों में से एक ने नीरज पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद यह हमलावर मौके से फरार हो गए। बाद में दोनों को ही गंभीर हालत में परिजन रोहतक पीजीआई लेकर पहुंचे, लेकिन वहां से नीरज के परिजन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां नीरज की हालत काफी स्थिर बताई जा रही है। उधर, हमलावरों की पिटाई से बुरी तरह घायल हुए विकास का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता चमनलाल ने बताया कि गांव पलड़ा में बीती रात को गोली चलने की पुलिस को सूचना मिली थी और पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।