{"_id":"6672125434bfbcdb1e0cef87","slug":"final-rehearsal-today-for-preparations-for-yoga-day-bahadurgarh-news-c-17-1-roh1009-446165-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: योग दिवस की तैयारियों को लेकर फाइनल रिहर्सल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: योग दिवस की तैयारियों को लेकर फाइनल रिहर्सल आज
Wed, 19 Jun 2024 04:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 19 Jun 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के बीच 19 जून को जिला मुख्यालय सहित सभी खंडों में फाइनल रिहर्सल आयोजित की जाएंगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम की रिहर्सल के उपरांत आठ बजे योग मैराथन होगी।
यह जानकारी डीसी शक्ति सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम की रिहर्सल रोडवेज वर्कशाप झज्जर के परिसर में सुबह सात बजे शुरू होगी। डीसी ने बताया कि हरियाणा योग आयोग,आयुष विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला भर में योग को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। बादली खंड के लिए रिहर्सल गांव देवरखाना स्थित केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान परिसर में होगी जबकि बेरी में नई अनाज मंडी परिसर, बहादुरगढ़ में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम, माछरौली व मातनहेल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, साल्हावास स्थित आईटीआई में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर सुबह सात बजे से आठ बजे तक अंतिम अभ्यास होगा। डीसी ने योग मैराथन की जानकारी देते हुए बताया कि यह मैराथन रोडवेज वर्कशॉप से शुरू होकर साथ लगते नए बस स्टैंड परिसर के पीछे से होती हुई वापिस वर्कशाप में समाप्त होगी।