फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fighting with a young man by blocking the way

रास्ता रोककर युवक के साथ मारपीट

Fri, 11 Feb 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fighting with a young man by blocking the way
बहादुरगढ़। गांव लुकसर में कुछ लोगों ने रास्ता रोककर एक युवक के साथ मारपीट की। जब युवक का पिता बचाने आया तो उसे भी धुन दिया। घायल पिता-पुत्र निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी शिकायत पर बादली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कपिल का कहना है कि वह ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत से घर लौट रहा था। खेत के नजदीक रास्ते में ही गांव के निवासी तीन व्यक्ति मिल गए। तीनों रास्ते में खड़े हो गए और ट्रैक्टर रुकवा लिया। फिर बोले कि इस रास्ते से मत आया-जाया कर। गालियां देने लगे। जब गालियों का विरोध किया तो तीनों ने डंडों व रॉड से हमला कर दिया। शोर सुनकर पिता बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। जब लोग इकट्ठे हुए तो तीनों हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उधर, बादली पुलिस का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed