फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fed up with the blackmailing of the policeman, the young man committed suicide

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिसकर्मी की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

Wed, 31 May 2023 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Fed up with the blackmailing of the policeman, the young man committed suicide
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र के विकास नगर कॉलोनी निवासी युवक देवेंद्र ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले देवेंद्र ने एक तीन पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। उसमें मृतक ने गन्नौर, जिला सोनीपत निवासी एक पुलिसकर्मी पर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक देवेंद्र के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दरअसल, लाइनपार क्षेत्र के विकास नगर के रहने वाले देवेंद्र का गन्नौर की रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। देवेंद्र द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट के अनुसार उसी युवती के साथ राजपाल उर्फ विनोद शर्मा नाम के पुलिसकर्मी के भी संबंध रहे हैं। सुसाइड नोट के मुताबिक, पुलिसकर्मी राजपाल लगातार देवेंद्र और उसकी प्रेमिका को ब्लैकमेल करता रहा। जिसके कारण देवेंद्र ने अपनी प्रेमिका के मार्फत ब्लैकमेल करने वाले उक्त पुलिसकर्मी को 6.80 लाख रुपये भी दिए थे, लेकिन इसके बावजूद राजपाल लगातार और पैसे देने की मांग कर रहा था। सुसाइड नोट में देवेंद्र ने आत्महत्या की वजह राजपाल को बताया है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। देवेंद्र ने सुसाइड नोट में अपनी प्रेमिका का पता और फोन नंबर लिखने के साथ-साथ पूरे घटनाक्रम का ब्यौरा लिखा है।
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट और मृतक के पिता राजेंद्र के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट भी पुलिस को दिया गया है। पुलिस ने देवेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सुसाइड नोट में राजपाल को पुलिसकर्मी बताया गया है। मृतक देवेंद्र के पिता राजेंद्र ने पुलिस को बताया है कि उसके लड़के देवेंद्र की शादी आठ वर्ष पहले दादरी निवासी चिंकी के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन






सुसाइड नोट को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। सुसाइड नोट के आधार पर राजपाल नाम के व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई है। अभी पुलिस के पास राजपाल के संबंध में पुख्ता जानकारी नहीं है इसलिए जानकारी एकत्रित की जा रही है कि राजपाल असल में पुलिस कर्मचारी है भी या नहीं।

-रामकरण, प्रभारी, लाइनपार थाना, बहादुरगढ़।



-फोटो 59 : नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक देवेंद्र के परिजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed