{"_id":"662565369d115eee90049044","slug":"father-of-two-children-hit-by-car-dies-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-109678-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दो बच्चों के पिता को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दो बच्चों के पिता को कार ने मारी टक्कर, मौत
Mon, 22 Apr 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। बादली रोड पर सुबह पैदल घूमने निकले एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान बादली रोड निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। वह विवाहित था, जिसकी एक बेटी और एक बेटा है। कुलदीप गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह रविवार सुबह घर अपने भाई जसदीप के साथ घूमने के लिए गया था। झज्जर-बादली रोड पर कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल बिजेंद्र ने बताया कि सूचना मिली थी कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस टीम नागरिक अस्पताल में पहुंची और मृतक के भाई जसदीप की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।