{"_id":"61b3673cac049a15bd45194d","slug":"farmers-started-cleanliness-drive-before-returning-home-bahadurgarh-news-rtk632305823","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनरत किसानों ने की सफाई, फिर हुई घर की रवानगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनरत किसानों ने की सफाई, फिर हुई घर की रवानगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा ने एलान किया था कि 10 दिसंबर को आंदोलन स्थल पर सफाई करने के बाद 11 दिसंबर को सुबह 9 बजे किसान यहां से अपने घरों की तरफ प्रस्थान करेंगे। शुक्रवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर किसानों ने सफाई अभियान चलाया। कूड़े को इकट्ठा कर एक तरफ रखवाया।
किसानों ने कहा कि उन्हें एक वर्ष से अधिक समय हो गया है, अब उनकी मांगे पूरी हुई हैं। उनका कर्तव्य बनता है कि वे इस स्थल की साफ-सफाई भी करें। किसानों ने बहादुरगढ़ व आसपास के गांवों के लोगों का भी सहयोग के लिए धन्यवाद किया। शहर में दिल्ली-रोहतक रोड पर थाना सदर के सामने एक वर्ष से बैठे किसानों ने साफ सफाई की। इसके अलावा टीकरी बॉर्डर, बहादुरगढ़ बाईपास, नया गांव चौक (पकौड़ा चौक) के पास भी किसानों ने सफाई की। किसान बलविंदर, सुखजिंदर, सुखदेव, वरियाम सिंह, हरदीप सिंह, सुखचैन, बलबीर सिंह ने कहा कि जब वे अपनी मांगों को लेकर बहादुरगढ़ के टीकरी बॉर्डर पर पहुंचे थे तो यहां के लोगों ने उनका भरपूर सहयोग किया। अब उनकी जीत हो गई है और वे यहां से वापस अपने घर जाएंगे। ऐसे में उनका भी फर्ज बनता है कि वे यहां पर साफ-सफाई करें। ताकि यहां के लोगों को किसी तरह की गंदगी व बीमारी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बहादुरगढ़ के लोगों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।