{"_id":"65720df785060afd7a03d78d","slug":"farmers-son-became-smart-and-became-lieutenant-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-6137-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: किसान का बेटा होशियार बना लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: किसान का बेटा होशियार बना लेफ्टिनेंट
Fri, 08 Dec 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
नवचयनित लेफ्टिनेंट होशियार सिंह
साल्हावास। क्षेत्र के गांव अकहेडी मदनपुर निवासी होशियार सिंह पुत्र वेदपाल 12 वर्ष पहले आर्मी मेडिकल कौर में भर्ती हुए थे, जो अब हवलदार के पद पर झारखंड के रामगढ़ में मिलिट्री हॉस्पिटल में कार्यरत हैं। बुधवार को जारी हुई सूची में उनका भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुआ है।
12 दिसंबर को लखनऊ में कमीशन सेरेमनी में उनके कंधे पर स्टार लगेंगे। लेफ्टिनेंट बनने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। नव चयनित लेफ्टिनेंट होशियार सिंह के बड़े भाई दयाकिशन निवासी अकहेडी मदनपुर ने यह जानकारी दी। अकहेडी मदनपुर के ग्रामीणों ने बधाई देते हुए होशियार सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की। पिता वेदपाल का कहना है कि उनका सपना देश सेवा करने के लिए सेना में जाने का था। उन्होंने गांव के राजकीय विद्यालय से दसवीं कक्षा पास की तथा लडायन के राजकीय विद्यालय से बाहरवीं करने के बाद नेकीराम कालेज रोहतक से बीएससी की। उन्होंने लेफ्टिनेंट के लिए लिखित परीक्षा, एसएसबी साक्षात्कार व मेडिकल होने के बाद जारी हुई लेफ्टिनेंट सूची में स्थान पाया है। अब उनका चयन सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में हुआ। 12 दिसंबर को कमीशन सेरेमनी में लेफ्टिनेंट बनने के स्टार कंधों पर लगाएं जाएंगे। होशियार सिंह के पिता खेतीबाड़ी काम करते हैं। पिता वेदपाल का कहना है कि अध्यापकों से मिले, संस्कार और उनके बताए रास्ते पर चलते हुए ही होशियार सिंह ने यह मुकाम हासिल किया है।