फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers should cooperate in Girdavari by staying on the fields: DC

खेतों पर रहकर गिरदावरी में सहयोग करें किसान : डीसी

Sun, 03 Sep 2023 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 03 Sep 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers should cooperate in Girdavari by staying on the fields: DC
झज्जर। जिले में चल रही खरीफ फसलों की गिरदावरी की जांच करने के लिए डीसी कैप्टन शक्ति सिंह अधिकारियों के साथ फील्ड में उतरे। उन्होंने मातनहेल और साल्हावास तहसील के गांव अकेहडी मदनपुर और बीरड़ के खेतों में पहुंचकर ई-गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से कहा कि वह भी अपने खेतों में रहकर सर्वे कर रही टीम को सहयोग करें। किसी तरह की समस्या होने पर सूचना दें।
विज्ञापन

डीसी को निरीक्षण के दौरान डीआरओ प्रमोद चहल ने डीसी शक्ति सिंह को गिरदावरी कार्य की विस्तार से जानकारी दी। डीसी ने कहा कि खरीफ फसलों की त्रुटि रहित गिरदावरी कराना प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। ई-गिरादवरी का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है। जिसके चलते न केवल कृषि संबंधी रिकार्ड में पारदर्शिता आएगी,साथ ही किसानों को भी सरकार की योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा ई-गिरदावरी के कार्य करवाया जा रहा है। संबंधित कर्मचारी ई-गिरावरी कार्य आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसी ने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि फसलों की ई-गिरदावरी के लिए खेतों में पहुंचे स्टाफ को सहयोग करें और अपनी फसल की सही जानकारी दें। फसल का सही डेटा एकत्रित होने पर शासन-प्रशासन को भी मंडियों में खरीद व्यवस्था करने में सहूलियत होगी और किसानों को भी कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा फसल गिरादावरी को लेकर हरसेक एप के जरिए रियल टाईम ई-गिरावरी कराने का निर्णय लिया है। इसलिए इस कार्य से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरे मनोभाव से कार्य करें ताकि खरीफ फसलों का सही डेटा एकत्रित हो सके। इस अवसर डीआरओ प्रमोद चहल ,तहसीलदार मातनहेल शिखा रानी,नायब तहसीलदार शेखर नरवाल सहित मातनहेल और साल्हावास तहसील के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed