फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers should avoid indiscriminate use of chemicals: Dr. Nigam

रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग से बचें किसान : डॉ. निगम

Tue, 22 Feb 2022 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:52 AM IST
विज्ञापन
Farmers should avoid indiscriminate use of chemicals: Dr. Nigam
झज्जर। एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र फरीदाबाद की ओर से गांव खानपुर खुर्द में दो दिवसीय अभिरुचि कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को केंद्र की उपनिदेशक डॉ. सुनीता पांडेय ने किया।
विज्ञापन

डॉ. सुनीता ने फसलों में आईपीएम की जानकारी एवं विभिन्न तकनीकों व भूमिका के बारे में बताया। सह निदेशक डॉ. वीडी निगम ने रबी की फसलों में महत्वपूर्ण कीट पतंगों के बारे में बताया। फसलों में हानिकारक व लाभकारी कीटों की पहचान कराया। फसल वातावरण पारिस्थितिकी तंत्र विश्लेषण द्वारा किसानों को फसल में निगरानी करके निर्णय लेने बारे में बताया। उन्होंने किसानों को रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग एवं अधिक खर्चें से बचने की सलाह दी। केंद्र के वनस्पति संरक्षण अधिकारी ने बीजोपचार की विधियों की जानकारी दी। सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी डॉ. गौरव चौहान ने रबी फसलों में कीटों की प्रजातियों के अनुसार निगरानी और प्रबंधन के लिए फेरोमोन ट्रैप के उपयोग का प्रदर्शन किया। इनको अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. लखमीचंद व योगेंद्र शर्मा ने जीन का खेती में प्रयोग व कीटनाशकों के सुरक्षित इस्तेमाल के के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. इंद्र सिंह व तकनीकी सहायक डॉ. ईश्वर जाखड़ ने किसानों को कपास के गुलाबी सुंडी के बारे में जागरूक किया। सरसों की कटाई के बाद मूंग की बुवाई के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गांव के पूर्व सरपंच उदय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed