फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers reached the market with two hundred quintals of mustard, started bidding

मंडी में दो सौ क्विटंल सरसों को लेकर पहुंचे किसान, लगी बोली

Sat, 12 Mar 2022 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers reached the market with two hundred quintals of mustard, started bidding
झज्जर। शहर की अनाज मंडी में सरसों की आवक में धीरे-धीरे तेजी होने लगी है। शुक्रवार को किसान करीब दो सौ क्विंटल सरसों को लेकर पहुंचे। आढ़तियों की ओर से प्राइवेट खरीद सरसों की जा रही है। आढ़तियों की ओर से बोली लगाकर 6625 रुपये प्रति क्विटंल सरसों की खरीद की गई। आढ़तियों ने बताया कि किसान जो सरसों मंडी में लेकर पहुंच रहे हैं उसमें नमी पाई जा रही है। नियमानुसार सूखी सरसों की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

21 मार्च को सरकारी खरीद की शुरुआत सरकार की ओर से की जाएगी। प्राइवेट तौर पर आढ़तियों की ओर से सरसों की खरीद की जा रही है। सरकारी भाव करीब 5050 रुपये तय किए गए हैं। जबकि आढ़ती किसानों को 6200 रुपये प्रति क्विंटल से 6600 से ज्यादा भाव दिया जा रहा है। मार्केट कमेटी की ओर से गेट पास काटने के लिए कर्मचारियों को बैठाया गया है। मंडी प्रबंधन की ओर से बिजली, पानी के प्रबंध के साथ-साथ और शेड ओर साफ सफाई भी करा दी गई है।
विज्ञापन

मंडी सुपरवाइजर अमरजीत सिंह ने बताया कि मार्केट कमेटी की ओर से किसानों ओर आढ़तियों के लिए सभी व्यवस्था पूरी कर ली गई हैं। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सतबीर सिंह मल्हान ने कहा कि सरसों की आवक शुरू हो गई है। सरकारी भाव से ज्यादा भाव किसानों को आढ़तियों की ओर से दिए जा रहे है। किसान भी भावों को लेकर खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सरसों की आवक चालू हो गई है, हालांकि अभी कम मात्रा में सरसों मंडी में पहुंच रही है। मार्केट कमेटी की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। - विजय सिंह, सह-सचिव मार्केट कमेटी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed