{"_id":"69792b42b2becb749d08365b","slug":"farmers-protested-to-press-their-demands-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-131032-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: किसानों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: किसानों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
27jjrp22- लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते किसान। स्रोत-किसान संगठन
- फोटो : बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राएं। स्रोत : विवि
झज्जर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों द्वारा लघु सचिवालय में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सुरेंद्र सिवाच व सूबेदार चरणसिंह ने की, जबकि मंच संचालन किरण बरहाना द्वारा किया गया। प्रदर्शन में विभिन्न किसान, मजदूर और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
वक्ताओं ने कहा कि कॉरपोरेट ताकतों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के समर्थन से एनडीए नेतृत्व वाली मोदी सरकार देश के मेहनतकश वर्ग पर लगातार हमले कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विद्युत विधेयक 2025, चार श्रम संहिताएं, वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025, बीज विधेयक 2025, शांति अधिनियम 2025, बीमा अधिनियम 2025, नई शिक्षा नीति और राष्ट्रीय सहकारिता नीति जैसे कानूनों के जरिए राज्यों के संघीय अधिकारों को सीमित किया जा रहा है और देश को एक एकात्मक शासन प्रणाली की ओर ले जाया जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने संघ परिवार से जुड़ी संस्थाओं पर अल्पसंख्यकों, विशेषकर मुसलमानों और ईसाइयों के खिलाफ हिंसा, उत्पीड़न और सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिवाच, सूबेदार चरणसिंह, सर्वकर्मचारी संघ प्रधान रामबीर, सीटू अध्यक्ष किरण, जोगेंद्र नैन राज्य प्रधान, रमेश कंडेला, सतनारायण शर्मा, रमेश धनखड़ी, कैप्टन सतबीर, रमेश जाखड़ आदि मौजूद रहे।