फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   farmers protest, toll free, case file on farmers leader

गुरनाम सिंह चढू़्नी सहित 13 किसान नेता नामजद

Fri, 16 Apr 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
farmers protest, toll free, case file on farmers leader
बादली। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे को टोल फ्री करवाने के मामले में पुलिस ने गुरनाम सिंह चढू़नी सहित 13 किसान नेताओं पर मामला दर्ज किया है। इनमें महिलाएं भी शामिल है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अभी किसी भी किसान नेता की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मौके पर एसडीएम और डीएसपी भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। किसानों के जाने के बाद दोबारा से केएमपी पर टोल वसूलने का काम शुरू कर दिया जो कि शुक्रवार को भी जारी रहा। दरअसल, चढूृनी ने एक वीडियो जारी क र एनएचएआई द्वारा केएमपी पर टोल को दोबारा चालू किए किसानों से बंद करवाने का आग्रह किया था। जिस पर किसानों ने वीरवार को बादली टोल को बंद करवाने का प्रयास किया गया। इस पर पुलिस ने लोगों को उकसाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत किसान नेताओं पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम कुछ किसान नेता बादली केएमपी टोल पर पहुंचे और कर्मचारियों से उलझते हुए टोल फ्री करने की धमकी देने लगे। इस दौरान कर्मचारियों को धमकी दी गई और बूम बेरियर को हटा दिया गया, ताकि वाहन बिना टोल दिए निकल सके। केएमपी प्रोजक्ट के सीनियर मैनेजर प्रेमचंद ने पुलिस को घटना से अवगत करवाया तो डीएसपी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। अशोक कुमार ने भी टोल फ्री करवाने वालों को हिदायत दी। बाद में प्रेमचंद ने पुलिस को शिकायत दी। इस आधार पर 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। प्रेमचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बादली टोल पर देर शाम करीब 6 बजे वाहन चालकों से टोल वसूल किया जा रहा था तो उस दौरान कुछ लोग पहुंचे और उन्होंने कर्मचारियों से टोल न वसूलने की बात कही।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर उपमंडल अधिकारी विशाल कुमार और तहसीलदार श्रीनिवास भी टोल प्लाजा पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रेमसिंह ने पुलिस को बताया कि गुरनाम सिंह चढूनी किसान यूनियन की महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमन हुड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जसबीर भाटी डबवाली, गोपी सिंह डबवाली, राजेश गोरखपुर जिला फतेहाबाद, जगदेव गांव गोना सिरसा, हरपाल गांव भदाना हिसार, तालुमान गांव तालु भिवानी, राजेंद्र गांव शिमला कैथल, सुभाष सिंह गांव जोहतड़ डबवाली, नेतराम गांव दर्जनपुर जिला भिवानी, जिले सिंह गांव किरमारा हिसार और रूप सिंह गुलिया गांव पेलपा झज्जर अपने 50 से 60 साथियों के साथ केएमपी टोल पर पहुंचे। सभी लोगों ने गुरनाम सिंह चढूनी की ओर से टोल फ्री पर बनाई गई वीडियो का हवाला दिया। प्रेमसिंह ने बताया कि चढूनी की बनाई वीडियो उनके पास उपलब्ध है, जिसमें उन्होंने टोल को फ्री नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। सभी लोगों ने एकजुट होकर बेरियर को हटा दिया। जबकि कर्मचारियों को धमकी भी दी। प्रेम सिंह ने बताया कि उन्होंने उक्त लोगों को धारा 144 लगी होने का हवाला भी दिया और पुलिस सुरक्षा होने की बात भी कही। लेकिन उन्होंने किसी भी बात को मानने से इंकार करते हुए बेरियर को हटा दिया। प्रेमसिंह की शिकायत पर 13 नामजद लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह से बंद था टोल
किसान आंदोलन के चलते पिछले करीब चार माह से केएमपी पर टोल वसूलने का काम बंद था। बुधवार को पुलिस बल की सुरक्षा में टोल वसूलने का काम किया गया। टोल वसूल किए जाने के बाद गुरनाम सिंह चढू़नी ने वीडियो वायरल कर टोल फ्री करवाने की बात कहते हुए सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। इसी को लेकर वीरवार देर शाम कुछ किसान बादली टोल प्लाजा पहुंचे और केएमपी से टोल फ्री करवाने का प्रयास किया। हालांकि किसानों के जाने के बाद दोबारा से केएमपी पर टोल वसूलने का काम शुरू कर दिया जो कि शुक्रवार को भी जारी रहा।

केएमपी मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज
केएमपी मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आईपीसी की धारा 109, 147, 149, 186, 188, 283, 427, 506 के कार्रवाई अमल में लाई गई है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जल्द ही गिरफ्तार होगी और कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
-अशोक कुमार, डीएसपी बादली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed