{"_id":"63bb1bfe5f879c47b439c23e","slug":"farmers-protest-continues-near-mandothi-toll-plaza-of-kmp-bahadurgarh-news-rtk6687754186","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: धरने पर बैठे किसानों को दिलाई नशा न करने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: धरने पर बैठे किसानों को दिलाई नशा न करने की शपथ
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सोनीपत-पलवल रेल कॉरिडोर के लिए अधिग्रहीत की जा रही जमीन का अधिक मुआवजा देने की मांगों के लेकर केएमपी के मांडोठी टोल प्लाजा के पास किसानों का धरना चौथे दिन रविवार को भी जारी रहा। इस मौके पर किसानों को नशा न करने का संकल्प दिलवाया गया।
किसान नेता रमेश दलाल ने कहा कि ऑर्बिट रेल कोरिडोर के जमीन अधिग्रहण का मुआवजा कम देने का अवॉर्ड सरकार ने गैर-कानूनी तरीके से बनाया है। सरकार ने बाजार मूल्य से 10 गुणा कम मुआवजा अवॉर्ड में पास किया है। इसलिए इन सभी अवॉर्ड को संशोधित करने के लिए सरकार को तत्काल किसानों से वार्ता कर समाधान करना चाहिए। किसान अपनी जमीन का मुआवजा व एसवाईएल नहर का पानी लेकर ही रहेंगे। रमेश दलाल ने आंदोलनकारी किसानों को नशे को रोकने के लिए जागरूक किया और नशा न करने की शपथ भी दिलाई। कहा कि किसी भी प्रकार का नशा मनुष्य को सामाजिक, आर्थिक व शरीर को नुकसान पहुंचाता है। इसका परिणाम असाध्य बीमारी के रूप में सामने आता है, वर्तमान समय में समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी वर्ग को आगे आना चाहिए।
दलाल ने कहा कि नशा लत या बुरी आदत न होकर यह एक मानसिक रोग है। इससे बचने के लिए सोच बदलने की जरूरत है। इस अवसर पर आसौदा नौगामा के प्रधान कपूर सिंह, रामकंवार दलाल मांडोठी, सुमित छिकारा, ओम साहब, सूरजभान, उमेद सिंह दलाल मांडोठी, अनिल गुभाना, संजय दलाल, जयवीरेंद्र बुपनियां, बिजेंद्र भारद्वाज मेहंदीपुर डाबोदा, सुखबीर, संजीव, इंद्रजीत, अजीत सिंह, सचिन दलाल, अमित दलाल व कुलदीप आदि किसान मौजूद रहे।