फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers got urea fertilizer along with nano urea at IFFCO center

Jhajjar-Bahadurgarh News: इफको केंद्र पर किसानों को नैनो यूरिया के साथ मिला यूरिया खाद

Wed, 27 Nov 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 27 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers got urea fertilizer along with nano urea at IFFCO center
26jjrp20- झज्जर। अनाज मंडी में यूरिया लेने के लिए लगी किसानों की लाइन। संवाद
झज्जर। शहर के इफको (इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव) केंद्र पर सोमवार की शाम को करीब दो माह बाद यूरिया पहुंचा। यूरिया लेने के लिए किसानों की लाइन लगी रही। इफकाे केंद्र पर करीब 900 बैग यूरिया के पहुंचे और सभी बैग मंगलवार को किसानों को बाट दिए गए। यूरिया के बैग के साथ इच्छुक किसानों को नैनो यूरिया की बोतल भी दी जा रही है।
विज्ञापन

गेहूं की बिजाई का समय चल रहा है। करीब एक माह से जहां बीज की दुकानों पर किसानों की लंबी लाइन लग रही हैं। वहीं, अब यूरिया लेने के लिए किसानों की लाइन लग रही है। कृषि कल्याण विभाग के पास बीज की सरकारी दुकान पर किसानों को अब पछेती किस्म का बीज दिया जा रहा है। मंगलवार को करीब 100 क्विंटल गेहूं किसानों को दिया गया। वहीं, अनाज मंडी में किसानों को यूरिया के साथ नैनो यूरिया की बोतल भी दी गई है। मंगलवार को यूरिया के करीब 900 बैग इफकों केंद्र पर पहुंचे जिसमें से बैग किसानों को दे दिए गए।
विज्ञापन

आज बंद रहेगी बीज की दुकान
शहर के कृषि एंव किसान कल्याण विभाग के पास स्थित सरकारी बीज की दुकान आज नहीं खुलेगी। सोमवार को बीज की दुकान पर करीब 350 क्विंटल गेहूं का पछेती किस्म का बीज पहुंचा था। दो दिनों में करीब 200 क्विंटल गेहूं बीज किसानों को बेचा जा चुका है। जो भी किसान बीज लेना चाहता वह बुधवार की बजाय वीरवार को गेहूं का बीज ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार की शाम को करीब 900 बैग यूरिया के पहुंचे थे। मंगलवार को सभी बैग किसानों को दे दिए गए। यूरिया के बैग के साथ इच्छुक किसानों को नैनो यूरिया की बोतल भी दी जा रही है। वहीं किसानों को नैनो यूरिया के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है।
- हितेंद्र प्रताप सिंह, डिप्टी मैनेजर, इफको केद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article