{"_id":"65f7603b09e0cc7227017c5a","slug":"farmer-returning-home-after-harvesting-crops-dies-due-to-deteriorating-health-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-106237-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: फसल काटकर घर लौटे किसान की तबीयत बिगड़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: फसल काटकर घर लौटे किसान की तबीयत बिगड़ने से मौत
Mon, 18 Mar 2024 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। फसल काटकर घर लौटे किसान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत हृदयाघात से होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने घटना को हादसा मानते हुए कार्रवाई की है।
मृतक की पहचान 42 वर्षीय वीरेंद्र निवासी लोवा खुर्द के रूप में हुई है। वीरेंद्र आर्मी से रिटार्यड था। फिलहाल खेतीबाड़ी का कार्य करता था। रविवार को वह अपने बेटे के साथ फसल कटाई के लिए खेतों में गया था। सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह अपने घर लौटा। वह घर पर बैठा ही था कि अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने संभाला और अस्पाल ले गए, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। चिकित्सकों ने मौत पुष्टि कर दी। सूचना पाकर सदर थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों के बयान बाद पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया है।
विज्ञापन