फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Family Identity Card is an ambitious program of Haryana Government: ADC

परिवार पहचान पत्र हरियाणा सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम : एडीसी

Fri, 14 Jun 2024 06:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 14 Jun 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Family Identity Card is an ambitious program of Haryana Government: ADC
झज्जर। जिला भर में डीसी शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में 14 जून से परिवार पहचान पत्र में डेटा सत्यापन कराने व दस्तावेजों में सुधार के लिए प्रत्येक गांव और शहर में वार्ड स्तर पर सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चिन्हित स्थानों पर कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में पहुंचकर नागरिक डाटा सत्यापन संबंधी कार्य पूरे करा सकते हैं। डाटा सत्यापन को लेकर यह विशेष शिविर 22 जून तक आयोजित किए जाएंगे, इसमें नागरिकों की पीपीपी संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान होगा।
विज्ञापन


एडीसी सलोनी शर्मा ने वीरवार को यह जानकारी अधिकारियों की बैठक में दी। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र हरियाणा सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इसके तहत शत प्रतिशत जनसंख्या परिवार पहचान पत्र में कवर होनी चाहिए। उन्होंने दोहराया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए परिवार पहचान पत्र जरूरी दस्तावेज है। कोई भी नागरिक पीपीपी से वंचित ना रहे। अगर उनके पीपीपी में किसी प्रकार की कोई त्रुटि है तो उसे नियमानुसार दुरुस्त कराए। कैंपों में सभी अपडेट परिवारों को हस्ताक्षरित परिवारों में बदलना, पीपीपी डेटा जैसे जन्म तिथि सत्यापन, हस्ताक्षर संबंधी मामले, सिंगल मैंबर, मोबाइल नंबर से जुड़ी त्रुटि दुरुस्त करना सहित 12 बिन्दुओं से जुड़े डेटा सत्यापन कार्य होंगे। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रविन्द्र यादव, एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत सिंह चहल, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, डीएमसी परवेश क़ादियान, डीआरओ प्रमोद चहल, डिप्टी सीईओ निशा तंवर, जिला प्रबंधक योगेश कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन




एडीसी ने की डॉ. भीमराव आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना की समीक्षा

एडीसी सलोनी शर्मा ने डॉ. भीमराव आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से आवेदनों की वेरिफिकेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के मकान नवीनीकरण के लिए चल रही आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत किए आवेदनों की वेरिफिकेशन बेहद जरूरी है, इसे समय रहते पूरा किया जाए ताकि पात्र लाभार्थी को योजना का त्वरित लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed