फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Exercise is necessary to keep a mentally ill person healthy: Dr. Sunil

खराब मानसिक को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम जरूरी : डॉ. सुनील

Wed, 13 Nov 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 13 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Exercise is necessary to keep a mentally ill person healthy: Dr. Sunil
-फोटो 51 : कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का सम्मान करती प्राचार्य व अन्य।
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस और रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में एक दिवसीय सेमिनार हुआ। मुख्य विषय राष्ट्रीय विकास में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की भूमिका रहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव डाॅ. सुरेंद्र कुमार जैन ने शिरकत की। उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


डाॅ. सुरेंद्र कुमार जैन ने कहा कि खराब मानसिक स्वास्थ्य दीर्घकालिक शारीरिक बीमारियों को पैदा करने का कारक बनता है। हमें अपने सामाजिक जीवन में अपने भावनात्मक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम, योग, ध्यान को अपना अभ्यास बनाकर स्वयं को चिंता व अवसाद से दूर रखना चाहिए। प्राचार्य डाॅ. राजवंती शर्मा ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति का आधार उसके नागरिक होते हैैं। स्वस्थ नागरिक राष्ट्र निर्माण की धुरी हैं। यूथ रेडक्रॉस और रेड रिबन क्लब की प्रभारी डाॅ. नेहा नैन ने कहा कि भावनात्मक रूप से अनुभव किया जाने वाला हमारा मानसिक स्वास्थ्य एक सकारात्मक सोच से जुड़कर हमारे शारीरिक क्षमताओं को बढ़ाता है।
विज्ञापन

सदस्य सीमा व प्रीति ने भी मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले कारकों को स्पष्ट करते हुए इनकी हमारी स्वयं की जीवनशैली और सामाजिक संबंधों पर पड़ने वाले असर की बात कहीं। महाविद्यालय मैनेजर यशपाल गांधी ने कहा कि हमारा मानसिक संतुलन और समय पर निर्णय लेने की क्षमता ही हमें लक्ष्य प्राप्ति से जोड़ती है। कार्यक्रम में वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय के उप प्रधान प्रेमचंद बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा, बहादुरगढ़ शिक्षा सभा के महासचिव एसके अग्रवाल, बहादुरगढ़ शिक्षा सभा के संयुक्त सचिव एमसी जोशी, प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल, उप प्रधान पवन जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed